Social Sciences, asked by pbg23164, 3 days ago

दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ी है। क्यों?​

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

Explanation:

नई दिल्लीः आज विश्व जनसंख्या दिवस है। इस अवसर पर भारत समेत विश्व के कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोग चर्चा कर रहे हैं कि जनसंख्या को कैसे नियंत्रित किया जाए। अब हम आपको बताते हैं कि विश्व में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के पीछे की वजह क्या है। वैसे तो जनसंख्या वृद्धि के कई कारण हैं लेकिन कुछ ऐसी वजहें हैं जिसका जानबूझ कर समाज अनदेखा कर रहा है।

शिशु मृत्यु दर में कमी

भारत समेत दुनिया भर के कई कई देशों में शिशु जन्म दर मृत्यु दर से अधिक है। चाहे विकासशील देश हों या फिर विकसित राष्ट्र सभी देशों में आधुनिक चिकित्सा की वजह से मृत्यु दर में काफी कमी आयी है। जिसकी वजह से जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहले चिकित्सा सुविधा कम होने की वजह से अधिकतर बच्चे जन्म लेते हुए मर जाते थे लेकिन अब ज्यादातर शिशुओं का जन्म अस्पताल में ही होता है।

निरक्षरता से बढ़ रही आबादी

बेशक आधुनिक युग में शिक्षा का स्तर पहले से कई गुना बढ़ा है लेकिन दुनिया के कई देशों में अभी भी लोग निरक्षर हैं। विकासशील देशों विशेषकर अफ्रीकी देशों में लोग अभी भी गरीबी में जी रहे हैं। इसकी वजह से उनको जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपायों की जानकारी न के बराबर है। पैसे की कमी की वजह से गर्भ निरोधक दवाइयां और नसबंदी समेत कई चिकित्सा उपायों पर लोग ध्यान नहीं देते। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लोग ज्यादा बच्चे पैदा कर यह सोचते हैं कि जितने लोग होंगे उतनी ही अच्छी घर की आय होगी।

धार्मिक अंधविश्वास

दुनिया भर के कई देशों में बच्चों को ईश्वर का उपहार समझ कर लोग जनसंख्या बढ़ाते जाते हैं। कुछ धार्मिक समुदायों में तो बच्चों को ईश्वर की देन समझकर जनसंख्या रोकने पर कोई उपाय ही नहीं किया जाता। कई देशों में लोग बेटों को धन कमाने का जरिया समझते हैं। जिसकी वजह से बेटे की चाहत में जनसंख्या बढ़ती चली जाती है।

कम उम्र में शादी करना

भारत समेत दुनिया के कई देशों में लड़कियों और लड़कों की शादी को लेकर उम्र तय की गई है। इसके बावजूद बच्चों की शादी सरकार द्वारा तय की गई उम्र से पहले कर दी जाती है। इस वैज्ञानिक युग में भी बाल विवाह के सामने आते रहे हैं। कम उम्र में शादी होने से भी जनसंख्या वृद्धि हो रही है।

Similar questions