Social Sciences, asked by dhirajroy6766, 10 months ago

दो सूचियाँ बनाइए : एक सूची में फरवरी क्रांति की मुख्य घटनाओं और प्रभावों को लिखिए और दूसरी सूची में अक्तूबर क्रांति की प्रमुख घटनाओं और प्रभावों को दर्ज कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
80

उत्तर :  

(क) फरवरी क्रांति की मुख्य घटनाओं और प्रभाव‌:  

इस क्रांति का आरंभ रोटी खरीदने का प्रयास कर रही औरतों के प्रदर्शन से हुआ। फिर मजदूरों की एक आम हड़ताल हुई जिसमें सैनिक और अन्य लोग भी सम्मिलित हो गए। 12 मार्च , 1917 को राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग क्रांतिकारियों के हाथों में आ गई । क्रांतिकारियों ने शीघ्र ही मास्को पर भी अधिकार कर लिया। जा़र शासन छोड़ कर भाग गया।  15 मार्च को पहली अस्थाई सरकार केरेंस्की के नेतृत्व में बनी। जा़र के पतन की इस घटना को फरवरी क्रांति कहा जाता है , क्योंकि पुराने रूसी कैलेंडर के अनुसार यह क्रांति 27 फरवरी ,1917 को घटित हुई थी। परंतु जा़र का पतन क्रांति का आरंभ मात्र था।

(ख) अक्तूबर क्रांति की प्रमुख घटनाओं और प्रभाव :  

जनता की सबसे महत्वपूर्ण 4 मांगी थी - शांति, भूमि का स्वामित्व जोतने वालों को, कारखानों पर मजदूरों का नियंत्रण तथा गैर रूसी जातियों को समानता का दर्जा। अस्थाई सरकार का प्रधान केरेंस्की इनमें से किसी भी मांग को पूरा न कर सका और सरकार ने जनता का समर्थन खो दिया। लेनिन फरवरी की क्रांति के समय स्विजरलैंड में निर्वासन का जीवन बिता रहा था ,वह अप्रैल में रूस लौट आया‌ उसके नेतृत्व में बोल्शेविक पार्टी ने युद्ध समाप्त करने, किसानों को ज़मीन देने तथा सारे अधिकार सोवियतों को देने की स्पष्ट नीतियां सामने रखी। गैर रूसी  जातियों के प्रश्न पर केवल लेनिन की बोल्शेविक पार्टी के पास एक स्पष्ट नीति थी।

केरेंस्की सरकार की अलोकप्रियता के कारण 7 नवंबर ,1917 को उसका पतन हो गया । इस दिन उसके मुख्यालय विंटर पैलेस पर नाविकों के एक दल ने अधिकार कर लिया। 1905 की क्रांति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला लियोन त्रात्सकी भी मई , 1917 में रूस लौट आया था । पेत्रोग्राद सोवियत के प्रमुख के रूप में नवंबर के विद्रोह का वह एक प्रमुख नेता था । उसी दिन सोवियतों  की अखिल रूसी कांग्रेस की बैठक हुई और उसने राजनैतिक सत्ता अपने हाथों में ले ली। 7 नवंबर को होने वाली इस घटना को अक्टूबर क्रांति कहा जाता है क्योंकि उस दिन पुराने रूसी कैलेंडर के अनुसार 25 अक्टूबर का दिन था।

इस क्रांति के बाद देश में लेनिन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ जिसने समाजवाद की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाऐ।

इस प्रकार 1917 की रूसी क्रांति विश्व की प्रथम सफल समाजवादी क्रांति थी।  

आशा है कि उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

1917 में ज़ार का शासन क्यों खत्म हो गया?  

https://brainly.in/question/9691684

निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए :

कुलक

ड्यूमा

1900 से 1930 के बीच महिला कामगार

उदारवादी  

स्तालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम

https://brainly.in/question/9692146

Answered by singhram4829
27

रूस में औरतों के प्रदर्शन के बाद मजदूरों की हड़ताल हुई ।मजदूरों ने 12 मार्च को राजधानी पीट्सबर्ग पर अधिकार कर लिया ।शीघ्र ही उन्होंने मास्को पर भी अधिकार कर लिया ।जार शासन छोड़कर भाग गया और 15 मार्च को अंतरिम सरकार की स्थापना हुई रूस की क्रांति पुराने रूसी कैलेंडर के अनुसार 27 फरवरी 1917 को हुई थी इसलिए इसे फरवरी क्रांति के नाम से पुकारा जाता है।

अक्टूबर क्रांति वास्तव में 7 नवंबर 1917 को हुई थी उस दिन पुराने रुसि कैलेंडर के अनुसार 25 अक्टूबर का दिन था इसलिए इस क्रांति को अक्टूबर क्रांति का नाम दिया जाता है ।इस क्रांति के परिणाम स्वरुप kerenski की सरकार का अपनी लोकप्रियता के कारण पतन हो गया उसके मुख्यालय विंटर पैलेस पर नागरिकों के एक दल ने अधिकार कर लिया उसी दिन soviyton की अखिल रुसि कांग्रेस की बैठक हुई और उसने राजनीति सत्ता अपने हाथों में ले ली।

Similar questions