Geography, asked by tranjana756, 6 months ago

देश का कितना प्रतिशत भाग मैदान से घिरा हुआ है​

Answers

Answered by shishir303
78

भारत देश का लगभग 43% भाग मैदानों से घिरा हुआ है।

भारत का शेष 11% भाग पर्वतीय, 18% भाग पहाड़ी और 28% भाग पठारी है।

भारत के मैदानों को तीन भागों में बांटा जा सकता है।

  • पूर्वी घाट के मैदान
  • पश्चिमी घाट के मैदान और
  • उत्तर भारत का मैदान

पूर्वी घाट के मैदान उत्तर से दक्षिण की ओर के मैदान हैं, इनकी औसतन चौड़ाई 100 किलोमीटर से 130 किलोमीटर तक है। इन मैदानों की मुख्य नदियां महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि हैं।

पश्चिमी घाट के मैदान दमन से लेकर कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं। यह मैदान पूर्वी और उत्तर भारत के मैदानों के मुकाबले छोटे हैं और और इनकी औसतन चौड़ाई 50 किलोमीटर है।

उत्तरी भारत के मैदान सबसे विशाल मैदान है और इनकी औसतन चौड़ाई 240 किलोमीटर से 320 किलोमीटर तक है। गंगा, यमुना जैसी मुख्य नदिया इन मैदानों की प्रमुख नदिया हैं। उत्तरी भारत के मैदानों को चार भागों में बांटा जा सकता है...

  • भाबर प्रदेश
  • तराई प्रदेश
  • बांगर प्रदेश
  • खादर प्रदेश

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by SoulFulKamal
53

Answer:

भारत देश का लगभग 43% भाग मैदानों से घिरा हुआ है।

भारत का शेष 11% भाग पर्वतीय, 18% भाग पहाड़ी और 28% भाग पठारी है। भारत के मैदानों को तीन भागों में बांटा जा सकता है। पूर्वी घाट के मैदान उत्तर से दक्षिण की ओर के मैदान हैं, इनकी औसतन चौड़ाई 100 किलोमीटर से 130 किलोमीटर तक है।

Explanation:

please Yar make me brainliest and like my 10 answers please

Similar questions