Hindi, asked by rahulbishnoi123, 10 months ago

देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान निबंध ​

Answers

Answered by bhatiamona
63

देश की प्रगति में महिलाओं का योगदान निबंध

Answer:

देश की प्रगति में नारी का बराबर का योगदान है | नारी को  शक्ति का रूप कहा जाता है | पहले भी नारी पुरुषों के आगे थे और आज भी आगे है और हमेशा आगे ही रहेगी | यह समय की बात जब रजिया सुलतान, चाँदबीबी, जीजाबाई, अहिल्याबाई और रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का उदय हुआ, जिन्होंने पुरुष प्रधान समाज को चुनौती दी और नारीत्व का परचम फहराया।  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी ऐनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, आजाद हिन्द फ़ौज की कैप्टन लक्ष्मी सहगल और बेगम हजरत महल जैसी महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाग लिया , और विजय प्राप्त करके दिखाई है | बहुत सारी नारियों ने अपनी जान की प्रवाह ना करते हुए अपना फर्ज़ को पूरा किया है|

श्रीमती  इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्र को दिए जाने वाले योगदान को कोई भी नही भूल सकता, जो लम्बे समय तक भारत की प्रधानमंत्री रही |

बात करें तो आज की नारियां सब सफल है|

चिकित्सा का क्षेत्र हो या इंजीनियरिंग का, सिविल सेवा का हो या बैंक का, पुलिस का हो या फौज का, वैज्ञानिक हो या व्यवसायी प्रत्येक क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर स्त्रियाँ आज सम्मान के पद पर आसीन हैं |  जैसे किरण बेदी, कल्पना चावला, मीरा कुमार, सोनिया गांधी, बछेंद्री पाल, संतोष यादव, सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, पी टी उषा, कर्णम मल्लेश्वरी आदि की क्षमता एवं प्रदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता. आज नारी पुरुषों से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और देश को आगे बढ़ा रही हैं| देश की प्रगति में नारी का योगदान है और हमेशा रहेगा |  

Answered by technofacts19
26

hope it helps

thank you

Attachments:
Similar questions