Science, asked by bs227472gmailcom86, 2 months ago

दाँतो के प्रकार व उनके कार्य
लिखिर​

Answers

Answered by Anonymous
5

Explanation:

  • छेदक/कृन्तक (Incisor) छेदक दांत तेज धार वाले छैनी जैसे चौड़े में होते हैं तथा भोजन के पकड़ने, काटने या कुतरने का कार्य करते हैं। ...
  • भेदक या रदनक (Canine) भेदक दांत नुकीले होते हैं और भोजन को चीरने, फाड़ने का कार्य करते हैं। ...
  • अग्रचर्वणक दांत (Promolar) ...
  • चर्वणक दांत (Molor)
Answered by sunirmalbehera088
2

मुखगुहा के ऊपरी तथा निचले दोनों जबड़ो में दाँतो की एक-एक पंक्ति पायी जाती हैं। मनुष्य के एक जबड़े में 16 दाँत और दूसरे जबड़े में 16 दाँत तथा कुल 32 दाँत होते हैं। जबड़े के प्रत्येक ओर दो कृन्तक (Incisors) एक रदनक (Canine), दो अग्र चवर्णक (Premolars) तथा तीन चवर्णक (Molars) दाँत पाए जाते हैं।

मनुष्य के दाँत दो बार निकलते हैं। पहले शैशव अवस्था में 20 दाँत निकलते हैं जिन्हें दूध के दाँत कहते हैं और वयस्क अवस्था में 32 दाँत होते हैं। मानव शरीर में सबसे कठोर पदार्थ ईनामेल (Enamel) होते हैं जो कि दांत की ऊपरी परत का निर्माण करते हैं दांत कैल्सियम फॉस्फेट से मिलकर बने होते हैं।

दाँत के प्रकार

सभी मनुष्यो में दांत मुख्यतः चार प्रकार के होते है

छेदक/कृन्तक (Incisor)

भेदक/रदनक (Canine)

अग्र चर्वणक (Promolar)

चर्वणक/बुद्धि के दांत (Molor)

1. छेदक/कृन्तक (Incisor)

छेदक दांत तेज धार वाले छैनी जैसे चौड़े में होते हैं तथा भोजन के पकड़ने, काटने या कुतरने का कार्य करते हैं। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 4 होती है।

2. भेदक या रदनक (Canine)

भेदक दांत नुकीले होते हैं और भोजन को चीरने, फाड़ने का कार्य करते हैं। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 2 होती है।

3. अग्रचर्वणक दांत (Promolar)

अग्रचर्वणक दात किनारे पर चपटे, चौकोर व रेखादार होते हैं। इनका कार्य भोजन को कुचलना है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 4 होती है।

4. चर्वणक दांत (Molor)

इनके सिर चौरस व तेज धार युक्त होते हैं। इनका मुख्य कार्य भोजन को पीसना है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 6 होती है।

Similar questions