Social Sciences, asked by ashishpal3853, 10 months ago

दबाव-समूह क्या हैं? कुछ उदाहरण बताइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
208

उत्तर :

दबाव-समूह :

दबाव समूह वह संगठित तथा असंगठित समूह होते हैं जो सरकार की नीतियों को प्रभावित करते हैं तथा अपने हितों को बढ़ावा देते हैं। उनकी कुछ उद्देश्य होते हैं तथा वे सरकार पर दबाव डालकर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के प्रयास करते हैं। साधारणतया इन समूहों के सदस्य वे लोग होते हैं जिनके कुछ सामान्य हित होते हैं। ये प्रत्यक्ष रुप से कभी भी चुनाव नहीं लड़ते बल्कि ये अपने प्रभाव से सत्ता को नियंत्रण में रखते हैं । ये सीधे रूप से राजनीतिक सत्ता पर नियंत्रण नहीं रखते हैं।

उदाहरण : लेबर यूनियन, छात्र संघ, व्यापारी संघ, किसान संगठन आदि।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

Answered by Anonymous
44

Answer:

ये प्रत्यक्ष रुप से कभी भी चुनाव नहीं लड़ते बल्कि ये अपने प्रभाव से सत्ता को नियंत्रण में रखते हैं ।

ये सीधे रूप से राजनीतिक सत्ता पर नियंत्रण नहीं रखते हैं। उदाहरण : लेबर यूनियन, छात्र संघ, व्यापारी संघ, किसान संगठन आदि।

Similar questions