दक्षिण भारत के धर्म के विषय में आप क्या जानते हैं
Answers
Answer:
hope it's helpful plz follow me make my answer brainlist and give thx
Explanation:
इस असंगिठित हिन्दू धर्म के साथ ही जैन धर्म की एक परंपरा शुरुआत से ही जुड़ी हुई चली आ रही थी जिसे सबसे पहले एक सुगठित सामाजिक रूप मिला पार्श्वनाथ के काल में। इससे पूर्व इस परंपरा को विदेहियों की परंपरा कहा जाता था। राजा जनक उसी परंपरा से थे।
बाद में भगवान महावीर ने मुनियों और विदेहियों की इस जिन परंपरा को स्पष्ट रूप से गठित कर एक सरल मार्ग के रूप में बदला। इसके कारण क्रमश: इस परंपरा ने जैन धर्म के रूप में आकार ले लिया। उसी दौर में गौतम बुद्ध की प्रसिद्धि हो गई थी। गौतम बुद्ध के ज्ञान का इतना व्यापक असर हुआ कि 500 ईस्वी पूर्व एक नया धर्म अस्तित्व में आ गया जिसे 'बौद्ध धर्म' कहा जाने लगा।
बौद्ध काल और गुप्त काल को भारत का स्वर्ण काल माना जाता है। उसी दौर में ईसा से 3000 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए यहूदी धर्म का एक कब ीला कश्मीर में आकर रहने लगा और धीरे-धीरे वह हिन्दू तथा बौद्ध संस्कृति में घुलमिल गया।
इसी तरह बौद्ध काल में ही शक, हूण, कुषाण, पारथीयन, ग्रीक और मंगोल आक्रमणकारी आए और उनके कुछ समूह यहां की संस्कृति और धर्म में मिलकर खो गए और ज्यादातर अपने देश लौट गए।
भारत में कुछ समूह व्यापारी बनकर आया और बाद में सत्ताधारी बन गया। कुछ समूह लुटने आया और लुटकर चला गया और कुछ ने आक्रमण कर यहां के भू-भाग पर कब्जा कर लिया। आओ जानते हैं कि किस तरह भारत बहुधर्मी देश बन गया।
यहूदी धर्म : आज से 2985 वर्ष पूर्व अर्थात 973 ईसा पूर्व में यहूदियों ने केरल के मालाबार तट पर प्रवेश किया। यहूदियों के पैगंबर थे मूसा, लेकिन उस दौर में उनका प्रमुख राजा था सोलोम न, जिसे सुलेमान भी कहते हैं ।
नरेश सोलोमन का व्यापारी बेड़ा, मसालों और प्रसिद्ध खजाने के लिए आया। आतिथ्य प्रिय हिंदू राजा ने यहूदी नेता जोसेफ रब्बन को उपाधि और जागीर प्रदान की। यहूदी कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्य में बस गए। विद्वानों के अनुसार, 586 ईसा पूर्व में जूडिया की बेबीलोन विजय के तत्काल पश्चात कुछ यहूदी सर्वप्रथम क्रेंगनोर में बसे।
जैन धर्म : ईसा पूर्व छठी शताब्दी में महावीर ने जैन धर्म का प्रचार किया जिसके कारण बहुत से क्षत्रिय और ब्राह्मण जैन होते गए। चाणक्य का नाम कौन नहीं जानता। वे खुद जैन धर्म से प्रभावित होकर जैन हो गए थे। महावीर ने तप, संयम और अहिंसा का संदेश दिया।
Answer:
now there's alot of conversion of Hindus and Jains to Christianity, either by choice or force