Hindi, asked by ranisoni60, 11 months ago

दशहरा पर निबंध 150 शब्द

Answers

Answered by nikitasingh79
5

दशहरा पर निबंध :

भारत में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। उनमें से दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है । यह प्रतिवर्ष आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

यह त्योहार हमें अधर्म पर धर्म की विजय की याद दिलाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंका के अत्याचारी राजा रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इसे 'विजयादशमी' भी कहते हैं।

यह त्योहार दस दिन पहले से मनाना शुरू हो जाता है। इसके पहले दिन से ही रामलीला का आयोजन किया जाता है जिसमें भगवान राम के जीवन वृत्त पर आधारित झांकियां निकाली जाती हैं। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।

रामलीला पूरे नौ दिन तक चलती है। दसवें दिन अर्थात् दशहरे वाले दिन राम-रावण युद्ध का प्रदर्शन किया जाता है जिसमें भगवान राम रावण, मेघनाद तथा कुंभकरण के पुतलों पर अग्निबाणों से प्रहार करते हैं और वे धू-धू करके जलने लगते हैं। वास्तव में यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

Learn more on Brainly:

Dussehra par nibandh 150 word

https://brainly.in/question/6319498

Essay on my dussehra holidays in holidays

https://brainly.in/question/1549168

#SPJ3

Answered by deepumalik48949
2

Answer:

Here is your answer Ma RN me as brainliest plz

Attachments:
Similar questions