Social Sciences, asked by manandarak1704, 9 months ago

उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या कौन निर्धारित करता है?

Answers

Answered by gopalberma
1

Answer:

rashtrapati I am hoping that my answer will help

Answered by bhatiamona
4

Answer:

उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या राष्ट्रपति निर्धारण करता है।

भारत में एकीकृत न्यायपालिका है। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय भारत का उच्चतम न्यायालय है, जो नई दिल्ली में स्थित है। इसके नीचे प्रत्येक राज्य का उच्च न्यायालय होता है जो अपने राज्य की सर्वोच्च न्यायिक संस्था होती है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। किसी भी राज्य के उच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश होते हैं। इस प्रकार उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या राष्ट्रपति निर्धारित करता है कि उच्च न्यायालय में कितने न्यायाधीश होने चाहिए। इसके लिए उस राज्य की भौगोलिक स्थिति और उस राज्य में लंबित पड़े मुकदमों की संख्या का भी आकलन किया जाता है और और उसी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा न्यायाधीशों की संख्या तय की जाती है। न्यायाधीशों की संख्या समय के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

Similar questions