Hindi, asked by tanmay7374, 11 months ago

uff Garmi Hai Garmi topic Par Ek anuched likhna hai plz jaldi karo​

Answers

Answered by Smruti1309
0

गर्मी का मौसम मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों में रहता है। यह साल का सबसे गर्म मौसम होता है, क्योंकि तापमान अपने उच्च शिखर पर पहुँचता है। इस ऋतु के दौरान, दिन लम्बे और गर्म होते हैं, वहीं रातें छोटी है। दिन के बीच में, सूर्य की किरणें बहुत गर्म होती है। पूरे दिनभर गर्म हवाएं चलती रहती है, जो चारों तरफ के वातावरण को रूखा और शुष्क बनाती है। ग्रीष्म ऋतु की ऊँचाई पर, छोटी धाराएं, कुएं, और तालाबें सूख जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी की कमी, उच्च तापमान, सूखे आदि बहुत सी परेशानियों से बिजली और अन्य आरामदायक संसाधनों की कमी के कारण जूझते हैं।

उच्च तपमान के बावजूद, गरमी के मौसम में लोग; आम, खीरा, ककड़ी, लीची, कटहल, खरबूजा, तरबूजा जैसे आदि फलों और सब्जियों को खाने का आनंद लेते हैं। शहरी क्षेत्रों में लोग इस मौसम में गरमी से निजात पाने के लिए बहुत सी गतिविधियों में शामिल होते हैं; जैसे- तैराकी, पहाड़ी क्षेत्र पर घूमने के लिए जाना आदिहाँ कुछ बिन्दु दिए गए है, जिनका हमें गर्मियों के दौरान पालन करना चाहिए:

यह बहुत धूप वाला मौसम होता है।

हमें आरामदायक सूती कपड़े पहनने चाहिए।

हमें गर्मी की ऊष्मा से बचने के लिए ठंड़े पदार्थ खाने व पीने चाहिए।

हमें पूरे मौसम में स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के लिए बहुत सी सावधानियाँ रखनी चाहिए।

हमें गर्मियों की छुट्टियों के दौरान गर्मियों का सामना करने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में जाना चाहिए।

हमें शरीर में पानी की कमी और लू लगने (हीट स्ट्रोक) से बचने के लिए बहुत सारा पानी पीना चाहिए।

हमें दिन के दौरान, हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाव के लिए विशेषरुप से, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर नहीं जाना चाहिए।

हमें गरमी में पक्षियों को बचाने के लिए अपनी बॉलकनी या गलियारे (कौरीडोर) में थोड़ा सा पानी और कुछ चावल या अनाज के दाने रख देने चाहिए।

हमें लोगों से विशेषरुप से, वस्तु विक्रेता, डाकिया, आदि से पानी के लिए अवश्य पूछना चाहिए।

हमें गर्मियों के मौसम में ठंडक प्रदान करने वाले संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए: हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के बुरे प्रभावों को रोकने के लिए बिजली का प्रयोग कम करना चाहिए।

हमें बिजली और पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए।

हमें अपने आस-पास के क्षेत्रों में अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और गर्मी को कम करने के लिए उन्हें नियमित रुप से पानी देना चाहिए।


tanmay7374: thanks
Answered by hackeranshuman28
0

Answer:

गर्मी की छुट्टियां तो गर्मी की वो अवकाश होती हैं जिसके दौरान स्कूल बंद हो जाते है। गर्मी की छुट्टियां, गर्मी से भरे हुए होते हैं, हालांकि छात्रों के लिए फिर भी ये सबसे सुखद क्षण होते हैं। वे लंबे समय के व्यस्त कार्यक्रम के बाद, आराम करने के लिए उत्सुकता से इस अवधि की प्रतीक्षा करते हैं।

Similar questions