Physics, asked by dharani3581, 11 months ago

उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों के साइड मिरर में क्यों किया जाता हैं।

Answers

Answered by shishir303
8

उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों के साइड मिरर में इसलिये किया जाता है क्योंकि उत्तल दर्पण अपसारी दर्पण होने के कारण सामान्यतः छवियों को छोटा करके दिखाता है, जिससे वाहनों के पीछे का दृश्य क्षेत्र अधिक व्यापक हो जाता है और छोटे से मिरर में अधिक दृश्य क्षेत्र को समेट लिया जाता है, इससे वाहन चालक को पीछे का अधिक दृश्य क्षेत्र देखने को मिलता है। इसी कारण इसका उपयोग वाहनों के साइड मिरर के रूप में किया जाता है।

व्याख्या ⦂

✎... उत्तल दर्पण जिसे अपसारी दर्पण भी कहते हैं, वह आने वाली किरणों को फैला देता है। उत्तल दर्पण में किसी भी वस्तु का सीधा प्रतिबिंब बनता है, क्योंकि ये बाहर की ओर वक्रित होते हैं इसलिये ये वस्तु का अपेक्षाकृत छोटा प्रतिबिंब बनाता है, जिससे इसका दृष्टि क्षेत्र बढ़ जाता है। इससे छोटे से दर्पण में ही एक वृहद दृष्टि क्षेत्र आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए उत्तल दर्पण में वृहद दृष्टि क्षेत्र दिखेगा। वाहनों आदि में उत्तल दर्पण का बहुतायत से उपयोग किया जाता है ताकि वृहद दृष्टि क्षेत्र को देखा जा सके।

उत्तल दर्पण का उपयोग टेलीस्कोप में भी होता है तथा स्ट्रीट लाइट के रिफ्लेक्टर में भी उत्तल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions