Hindi, asked by ShahAshish6450, 6 months ago

Utpatti ke aadhar par Shabd ke kitne bhed hote hain

Answers

Answered by Anshrajput215
25

Answer:

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द-भेद संपादित करें

व्युत्पत्ति (बनावट) के आधार पर शब्द के निम्नलिखित भेद हैं- रूढ़, यौगिक तथा योगरूढ़।

- रूढ़- संपादित करें

जो शब्द किन्हीं अन्य शब्दों के योग से न बने हों और किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हों तथा जिनके टुकड़ों का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढ़ कहलाते हैं।

- यौगिक- संपादित करें

जो शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हों, वे यौगिक कहलाते हैं।

-योगरूढ़- संपादित करें

वे शब्द, जो यौगिक तो हैं, किन्तु सामान्य अर्थ को न प्रकट कर किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं, योगरूढ़ कहलाते हैं।

Pls mark me as brain list ☺☺

Explanation:

Answered by rihuu95
0

Answer:

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के चार भेद हैं-

1. तत्सम,

2. तद्भव,

3. देशज ,

4.विदेशी या विदेशज

Explanation:

उत्पति के आधार पर शब्द के  भेद-

1. तत्सम-

जो शब्द संस्कृत भाषा से हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के ले लिए गए हैं वे तत्सम कहलाते हैं।

जैसे-अग्नि, क्षेत्र, वायु, रात्रि, सूर्य आदि

2. तद्भव-

जो शब्द रूप बदलने के बाद संस्कृत से हिन्दी में आए हैं वे तद्भव कहलाते हैं।

जैसे-आग (अग्नि), खेत(क्षेत्र), रात (रात्रि), सूरज (सूर्य) आदि।

3. देशज-

- जो शब्द क्षेत्रीय प्रभाव के कारण परिस्थिति व आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित हो गए हैं वे देशज कहलाते हैं।

जैसे-पगड़ी, गाड़ी, थैला, पेट, खटखटाना आदि।

4. विदेशी या विदेशज-

विदेशी जातियों के संपर्क से उनकी भाषा के बहुत से शब्द हिन्दी में प्रयुक्त होने लगे हैं। ऐसे शब्द विदेशी अथवा विदेशज कहलाते हैं।

जैसे-स्कूल, अनार, आम, कैंची,अचार, पुलिस, टेलीफोन, रिक्शा आदि।

Similar questions