Hindi, asked by veenadsouza88, 8 months ago

विभा दूर से ही जान जाती है कि उसके नाना आ रहे हैं उनके ठहाके की आवाज़ सुनकर। नाना ज़ोर से बोलते हैं। ऊँचा भी सुनने लगे हैं।
• तुम्हारे घर में कोई ज़ोर-ज़ोर से बात करने वाले हैं? क्या उनकी ऐसी आदत है या वे ऊँचा सुनते भी है?
• क्या तुम किसी समय या किसी के सामने बिल्कुल ज़ोर से नहीं बोलते? कब? किसके सामने? क्यों? और कब ज़ोर से बोलते हो?
• कुछ लोग सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं। कुछ लोग छड़ी या चश्मे की मदद लेते हैं। क्या तुम ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हो?
• किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो, जो ऊँचा सुनता हो। पता करो, क्या वह बचपन से ही ऊँचा सुनता है? कब से ऊँचा सुनने लगा है? उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ आती हैं?

Answers

Answered by shishir303
0

विभा दूर से ही जान जाती है कि उसके नाना आ रहे हैं उनके ठहाके की आवाज़ सुनकर। नाना ज़ोर से बोलते हैं। ऊँचा भी सुनने लगे हैं।

तुम्हारे घर में कोई ज़ोर-ज़ोर से बात करने वाले हैं? क्या उनकी ऐसी आदत है या वे ऊँचा सुनते भी है?

▬ हाँ, हमारे घर में भी हमारे दादा जी बहुत जोर-जोर से बातें करते हैं। वह वैसे तो गांव में रहते हैं लेकिन बीच-बीच में हमारे यहां रहने के लिए आते हैं वह जब भी बातें करते हैं तो बहुत तेज आवाज में बातें करते हैं। जहां वह तेज आवाज में बातें करने हैं, वहीं वह ऊंचा सुनते भी हैं। यानि उन्हे तेज आवाज में ही कुछ सुनाई देता है।

क्या तुम किसी समय या किसी के सामने बिल्कुल ज़ोर से नहीं बोलते? कब? किसके सामने? क्यों? और कब ज़ोर से बोलते हो?

▬  हम लोग अपनी कक्षा में अपने शिक्षक के सामने जोर से जरा भी नहीं बोलते और उनसे बेहद धीरे धीमी आवाज में बात करते हैं। हमारे पिताजी जब काम से घर आते हैं तो हम उनके सामने भी बहुत धीमे स्वर में बात करते हैं। हम लोग जब विद्यालय में खेल रहे होते हैं, तो बहुत जोर जोर से आपस में बातें करते हैं। घर पर हम भाई-बहन भी आपस में बहुत जोर जोर से बातें करते हैं। लड़ते हैं तो इस चिल्ला चिल्ला कर बातें करते हैं। सामान्य तौर पर हम धीमी आवाज में ही बात करना पसंद करते हैं।

कुछ लोग सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं। कुछ लोग छड़ी या चश्मे की मदद लेते हैं। क्या तुम ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हो?

▬ हमारे घर में हमारे दादाजी ही ऊँचा सुनते हैं। वह सुनने के लिये कान पर मशीन लगाते हैं। उनके उम्र 75 वर्ष है और वह चश्मा भी पहनते है। इसके साथ ही वह चलने में भी छड़ी की सहायता लेते हैं।

किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो, जो ऊँचा सुनता हो। पता करो, क्या वह बचपन से ही ऊँचा सुनता है? कब से ऊँचा सुनने लगा है? उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ आती हैं?

▬ हमारी कालोनी की गली में थोड़ी दूर पर एक परिवार रहता है, जिसमें एक बच्चा ऊँचा सुनता है। वह अक्सर मुझे मिलता रहता है, वह बताता है, कि उसे ऊँचा सुनने की बीमारी बचपन से ही है। वह सुनने के लिये कान की मशीन का उपयोग करता है।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

पाठ :  “किसकी झलक किसकी छाप?”  

विषय : पर्यावरण अध्ययन (आस-पास)

[कक्षा - 5, पाठ - 21]  

इस पाठ से संबंधित अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये गये लिंकों पर जायें...

Answered by mdahmed1y1
0

Answer:

wat

Explanation:

Similar questions