Social Sciences, asked by viru9199, 9 months ago

वैज्ञानिक उपकरणों ने भौगोलिक खोजों फिस
प्रकार प्रभावित किया​

Answers

Answered by bhatiamona
20

Answer:

वैज्ञानिक उपकरणों ने भौगोलिक खोज को अनेक तरह से प्रभावित किया। वैज्ञानिक उपकरणों की सहायता से भौगोलिक खोजों में विस्तार हुआ, सरलता हुई। सबसे बड़ा योगदान कंपास का था, जिसके कारण सही दिशा का ज्ञान हो जाता था और जहाजों के भटकने की आशंका कम हो जाती थी। तेज गति से चलने वाले मजबूत जहाजों का निर्माण होगा जिससे कम समय में अधिक दूरी तय करके भौगोलिक खोज में अधिक विस्तार हुआ। दूरबीन के निर्माण से भौगोलिक खोजो में बहुत लाभ हुआ। इसके अतिरिक्त जैसे-जैसे निरंतर अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का अविष्कार होता गया भौगोलिक खोज का दायरा भी बढ़ता गया और उसमें अधिक प्रमाणिकता आती गई।

पहले के समय में पृथ्वी का एक निश्चित नक्शा नहीं था, लेकिन अत्याधुनिक उपकरणों के आविष्कार ने पृथ्वी का एक निश्चित प्रमाणिक नक्शा बनाने में मदद की। महाद्वीपों और महासागरों का सही रूप से निर्धारण हुआ। देशों की भौगोलिक सीमाएं ज्ञात हुई। आज के समय में अत्याधुनिक सेटेलाइट है जो पृथ्वी की चप्पे-चप्पे भौगोलिक परिस्थिति की जानकारी पहुंचा देते हैं इस तरह का पृथ्वी का एक सटीक व प्रमाणिक खाका तैयार हो पाया है वो वैज्ञानिक उपकरणों के कारण हुआ है।

Answered by Anonymous
11

Answer:

भौगोलिक खोजों का वैज्ञानिक मूल्य। महान भौगोलिक खोजें

Explanation:

वैज्ञानिक उपकरण से हमारे काम आसानी से हो जाते हैं। वैज्ञानिक उपकरण किसी विज्ञान के कार्य को करने में सुविधा या सरलता या आसानी प्रदान करते हैं। यह उन वैज्ञानिक कार्यों को भी सहज से कर सकते हैं जो उनके बिना सम्भव ही नहीं होता।

वैज्ञानिक उपकरणों का महत्वपूर्ण योगदान था इसमें सबसे बड़ा योगदान कंपास का था तथा तेज चलने वाले जहाज एवं मजबूत करावल जहाज का निर्माण हुआ दूर की वस्तुओं को देखने के लिए दूरबीन का निर्माण हुआ।

Similar questions