Hindi, asked by mghh2112, 9 months ago

विक्रमशिला कहाँ अवस्थित है?

Answers

Answered by guddu5253
0
:;;:::::......:::::’mmmmm
Attachments:
Answered by shishir303
2

विक्रमशिला बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित है।

विक्रमशिला प्राचीन भारत का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विश्वद्यालय था और ये प्राचीन समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विश्वविद्यालय था। ये विश्वविद्यालय वर्तमान बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने आठवीं सदी में की थी।  

ये विश्वविद्यालय उस समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात था और इसमें दूर-दूर से विद्यार्थी विद्याध्ययन करने आते थे। इस विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों जैसे कि तंत्र, व्याकरण, दर्शन, तत्वज्ञान, तर्कशास्त्र आदि विषयों की शिक्षा दी जाती थी।

इस विश्वविद्यालय के नामकरण के संबंध में प्रचलित जनश्रुति के अनुसार इस विश्वविद्यालय का नाम इसके संस्थापक राजा धर्मपाल को मिली उपाधि “विक्रमशील” के कारण पड़ा।

Similar questions