Science, asked by majajajoo9406, 1 year ago

व्याख्या कीजिए कि जल किस प्राकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

Answers

Answered by sindhu789
3

जल निम्न प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है-

Explanation:

जल के विशाल भण्डार और इसके नवीकरण योग्य गुणों  के होते हुए यह सोचना भी मुश्किल है कि हमें जल दुर्लभता का सामना करना पड़ सकता है। जैसे ही हम जल की कमी की बात करते हैं तो हमें तत्काल ही कम वर्षा वाले क्षेत्रों या सूखा ग्रस्त इलाकों का ध्यान आता है। हमारे मानस पटल पर तुरंत राजस्थान के मरुस्थल और जल से भरे मटके संतुलित करती हुई और जल भरने के लिए लम्बा रास्ता तय करती पनिहारिनों चित्र चित्रित हो जाते हैं। यह सच है कि वर्षा  वार्षिक और मौसमिक परिवर्तन के  कारण जल संसाधनों की उपलब्धता में समय और स्थान अनुसार विभिन्नता है। परन्तु अधिकतया जल की कमी इसके अतिशोषण, अत्यधिक प्रयोग और समाज के विभिन्न वर्गों में जल के असमान वितरण के कारण होती है।

Similar questions