व्यायाम का अर्थ बताइये।
Answers
Answer:
Explanation:
व्यायाम वह गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को भी बढाती है। यह कई अलग अलग कारणों के लिए किया जाता है, जिनमे शामिल हैं: मांसपेशियों को मजबूत बनाना, हृदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, एथलेटिक कौशल बढाना, वजन घटाना या फिर सिर्फ आनंद के लिए।
व्यायाम का अर्थ — व्यायाम करना एक शारीरिक गतिविधियात्मक अभ्यास है, जो शरीर को स्वस्थ बनाने और शरीर को हुष्ट-पुष्ट व मजबूत बनाने के लिए किया जाता है।
Explanation:
जिस तरह व्यक्ति को स्वस्थ शरीर के लिए एक संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, उसी तरह स्वस्थ शरीर के लिए उचित प्रकार का व्यायाम भी उतना ही आवश्यक है। व्यायाम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है, रक्त परिसंचरण शुद्ध होता है। हृदय प्रणाली सुदृढ़ बनती है और शरीर के अंदर विद्यमान सभी तंत्र जैसे कि पाचन तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, श्वसन तंत्र, स्नायु तंत्र, तंत्रिका तंत्र आदि सुचारू रूप से अपना कार्य करते हैं। व्यायाम रोंगों से बचाव के लिए एक उत्तम उपाय है। हमारा शरीर नियमित गतिविधि की मांग करता है।
भोजन आदि कर केवल बैठे रहने का कार्य करने से शरीर में बीमारियों के आक्रमण की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसके लिए भौतिक रूप से शरीर की गतिविधि करते रहना स्वास्थ्य के लिए और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी हो जाता है। व्यायाम करने से न केवल शरीर तरोताजा रहता है, बल्कि मन भी मजबूत होता है और व्यायाम का प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर सकारात्मक रूप से पड़ता है।