Science, asked by velly2887, 1 year ago

व्यायाम का महत्त्व बताइये।

Answers

Answered by halamadrid
5

Answer:

व्यायाम स्वस्थ और तंदुरुस्त शरीर को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी भी प्रकार का व्यायाम आपके शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। नियमित व्यायाम करने के विभिन्न लाभ हैं।

रोज व्यायाम करने से आपको तनाव,अवसाद से छुटकारा मिलता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहता है। व्यायाम करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है,इससे हम डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य प्रकार की बीमारियों से दूर रहते हैं। व्यायाम करने से हमारी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती है।

व्यायाम करने से हमारी मनःस्थिति में सुधार आता है,हमारी विचारधारा सकारात्मक बनती हैं, काम करने में हमारा उत्साह बढ़ता है।व्यायाम करने से हमें आनंद मिलता है,हमारी स्मरणशक्ति बेहतर बनती है।इससे हमारे शरीर को आराम मिलता है,हमें नींद अच्छी आती है,हमारी त्वचा और भी दमकती बनती है।

इस तरह, व्यायाम के विभिन्न लाभ हैं और हर किसी ने कोई न कोई प्रकार का व्यायाम रोज करना ही चाहिए।

Explanation:

Similar questions