Science, asked by PragyaTbia, 10 months ago

वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवों के नाम लिखिए जिनमें अवायवीय श्वसन होता है।

Answers

Answered by nikitasingh79
168

उत्तर :  

वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में निम्नलिखित अंतर हैं -  

वायवीय श्वसन -  

१.वायवीय क्रिया ऑक्सीजन की उपस्थिति में होती है।

२.यह क्रिया कोशिका के जीव द्रव्य एवं माइट्रोकांड्रिया दोनों में पूर्ण होती है।

३.इस क्रिया में ग्लूकोज का ऑक्सीकरण होता है।  

४.इस क्रिया में CO2 and H2O बनता है।

५.इस क्रिया में ग्लूकोस के एक अणु में ३८ एटीपी ( ATP) अणु मुक्त होते हैं।

६.ग्लूकोज़ के एक अणु के पूर्ण  ऑक्सीकरण से ६७३ किलो कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।

७.इस क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिखा सकते हैं:  

C6H12O6 + 6O2 → 6CO2 + 6H2O + ६७३ kcal

अवायवीय श्वसन -  

अवायवीय  क्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है।

यह क्रिया केवल जीव द्रव में ही पूर्ण होती है।

इस क्रिया में ग्लूकोज़ का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है।

इस क्रिया में एल्कोहल एवं CO2 बनती है।

५.इस क्रिया में ग्लूकोस के एक अणु में २ एटीपी ( ATP) अणु मुक्त होते हैं।

६.ग्लूकोज़ के एक अणु के पूर्ण  ऑक्सीकरण से २१ किलो कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।

७.इस क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिखा सकते हैं:  

C6H12O6 →   2C2H5OH + 2CO2 + 21 kcal

निम्न श्रेणी के अनेक जीवों में अवायवीय श्वसन होता है जैसे - यीस्ट , कुछ जीवाणु , कवक आदि।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।


Similar questions