Political Science, asked by vermadashrath564, 9 months ago

व्यवस्थापिका के कोई दो कार्य बताइए।

Answers

Answered by samwitwicky
0

Answer:

I think you should Google it out

Answered by shishir303
1

एक संसदीय प्रणाली शासन व्यवस्था में व्यवस्थापिका के अनेक महत्वपूर्ण कार्य होते हैं, उसके दो प्रमुख कार्य निम्नलिखित है...

कार्यपालिका पर नियंत्रण —  व्यवस्थापिका कार्यपालिका अर्थात संसदीय तंत्र पर नियंत्रण स्थापित करने का कार्य करती है। एक संसदीय प्रणाली में कार्यपालिका प्रत्यक्ष रूप से अपने कार्यों के लिए संसद के प्रति उत्तरदायी होती है। संसद कार्यपालिका से प्रश्न पूछती है और ध्यानाकर्षण, स्थगन, कटौती, निंदा एवं अविश्वास प्रस्ताव आदि के द्वारा कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है। इसके अलावा नियुक्तियों के अनुमोदन की स्वीकृति, संधियों व समझौतों की स्वीकृति, आदि के द्वारा भी व्यवस्थापिका कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है।

विदेश नीति पर नियंत्रण — व्यवस्थापिका कार्यपालिका द्वारा किये जाने अंतरराष्ट्रीय व्यवहार पर नजर रखती है और मंत्रिमंडल अर्थात कार्यपालिका को अपनी विदेश नीति आदि के संबंध में व्यवस्थापिका से ही स्वीकृति लेनी पड़ती है। युद्ध व शांति संबंधी घोषणाएं भी व्यवस्थापिका द्वारा की जा सकती हैं।

Similar questions