Biology, asked by rajeshgora465rd, 8 months ago

वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई क्या है?​

Answers

Answered by singhdevradharmendra
13

प्रजातियाँ: यह वर्गीकरण की सबसे छोटी और बुनियादी इकाई है।

Answered by subhashnidevi4878
11

वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई जाति  है।

Explanation:

प्राणियों की सख्या बहुत अधिक हो गई है। अब तक इनके दो लाख वंशों और 10 लाख जातियों का पता लगा है। प्राणियों के सुचातु रूप से अध्ययन के लिए प्राणियों का वर्गीकरण बहुत आवश्यक हो गया है। वर्गीकरण कठिन कार्य है। विभिन्न प्राणिविज्ञानी वर्गीकरण में एकमत नहीं हैं। विभिन्न ग्रंथकारों ने विभिन्न प्रकार से जंतुओं का वर्गीकरण किया है। कुछ प्राणी ऐसे हैं जिनको किसी एक वर्ग में रखना भी कठिन होता है, क्योंकि इनके कुछ गुण एक वर्ग के जंतुओं से मिलते हैं तो कुछ गुण दूसरे वर्ग के जंतुओं से।

साधारणतया सभी वैज्ञानिक सहमत हैं कि जंतुओं का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से होना चाहिए जिसमें छोटे समूह से प्रारंभ करके क्रमश: बड़े-बड़े समूह दिए हैं

1. जाति (species),

2. वंश (genus),

3. कुल (family),

4. गण (order),

5. वर्ग (class) तथा

6. संघ या फाइलम (phyllum)।

इन विभाजनों के भी अंतर्विभाग हैं जिन्हें उप (sub), अव या अध: (infra) और अधि (super) जोड़कर बनाते हैं।

Similar questions