Hindi, asked by manasa0188, 6 months ago

वर्ष के समय प्रकृति शोभा बढ़ जाती है कैसे ​

Answers

Answered by Anonymous
13

ᕼOᑭE TᕼIᔕ ᕼEᒪᑭᔕ ᑌ ᗷᑌᗪᗪY...קlร ๓คгк เt คร ๒гคเภlเรt

Attachments:
Answered by bhatiamona
12

वर्षा के समय प्रकृति शोभा बढ़ जाती है

वर्षा ऋतु का प्रकृति की शोभा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

वर्षा ऋतु सब की प्रिय ऋतु है |धरती पर पेड़ -पौधे ,सभी प्राणी ,यहाँ तक की धरती भी ख़ुशी से झूम उठती है | इस ऋतु में घुमड़-घुमड़ कर गरजते एवं बरसते बादल अंधकार के बीच आशा का प्रकाश उत्पन्न करते है | धरती का कण-कण वर्ष के जल से भीग जाता है |बारिश में प्रकृति ओर प्राणी का रोम-रोम  जाग उठता है | इस ऋतु में इंद्रा धनुष रंग से पारित होकर गीत गाते है | सब बहुत खुश  होते इस बरसात ऋतु में |  सावन के मौसम में झम-झम कर मेघ बरस रहे हैं | वर्षा के पानी की बूँदें पेड़ों से छन के छम-छम करती हुई जमीन पर गिर रहीं हैं |

​वर्षा ऋतु में पेड़ पौधों को भरपूर मात्रा में पानी मिलता है,जिस वजह से वे अच्छी तरह से बढ़ते है। फूलों और पत्तों का रंग और भी निखर के आता है। सभी जगह हरियाली दिखाई देती है। ऐसा लगता है,जैसे सभी जगह हरी चद्दर बिछाई गई है।

वर्षा ऋतु में वातावरण ठंडा हो जाता है। वर्षा ऋतु में तालाब,नदियों और झरने बारिश के पानी से भर जाते है,जिस वजह से इनकी शोभा और भी बढ़ जाती है। इस तरह,वर्षा ऋतु प्रकृति के सौंदर्य को और भी बढ़ा देता है।

Similar questions