Hindi, asked by birva25, 4 months ago

"वषा ऋतु का पहला दिन " अनुच्छेद लिखिए ​

Answers

Answered by shravanifulpatil
5

Explanation:

हमारे देश में वर्षा ऋतू का महत्व सबसे अधिक है क्योंकि भारत एक गर्म जलवायु वाला देश है | यहाँ सर्दी, गर्मी, बसंत, पतझड़ की इस श्रृंखला में वर्षा ऋतू का महत्वपूर्ण स्थान रहा है | भीषण गर्मी के ताप से प्राणी, पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मानव सभी स्वर में वर्षा ऋतू की प्रतीक्षा करते हुए नजर आते हैं |

मानसून का मौसम सभी मौसमों में सबसे अच्छा माना जाता है | हर किसी को बारिश के इंतजार बेसब्री से होता है | आज सुबह से अत्यधिक गर्मी थी जैसे-जैसे सूर्य आसमान में चढ़ने लगा वैसे ही बेचैनी बढ़ने लगी | हवा बिलकुल भी बंद हो चुकी थी हुए धुप बहुत ही तेज था |

सभी के मुँह से “ऊफ” निकलने लगा | इस भीषण गर्मी और उष्णता को देखकर अनुभव होने लगा की आज वर्षा होगी | दिन ढलते ही आकाश में कुछ घटाएँ दिखाई पड़ने लगी | बादल चारो तरफ से घिर आया, और गरजते हुए काली घटा का रुप धारण कर ऊपर चढ़ने लगा |

बादलों को देखकर मोर छमछम नाचने लगा | बिजली चमकने लगी और हवा तेज हो गई | सूखे और मुरझाए शरीर में नवजीवन भरने लगी |

वर्षा के स्वागत में मेंढक टर्र-टर्र करने लगा | कुछ ही देर में बादलों से पूरा आसमान ढँक गया और टप-टप, कण-कण की बुँदे बरसने लगी | बच्चों की टोली वर्षा आने की खुशी में गुनगुना कर नाचने लगे |

वर्षा की बुँदे पड़ते ही कुछ धुल उडी और वर्षा तेजी से बौछारों का रुप धारण कर लिया | वर्षा की पहली बूंद धरती पर गिरते ही मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुश्बू आने लगी | जिससे हर किसी का मन पुलकित हो उठा |

pls follow me for more answers ❤❤❤❤

Similar questions