Hindi, asked by rujith5018, 4 months ago

Vidyalay ke Pradhan adhyapak ko pustakalaya mein Hindi ki patrika uplabdhi ka aane hetu Patra likhen

Answers

Answered by abhinavbsf
12

Answer:-

सेवा में

प्रधानाचार्य जी

डैफोडिल पब्लिक स्कूल

मंगला स्थान, बिहार शरीफ।

विषय-विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी पत्र-पत्रिकाओं की उपलब्धि करने हेतु पत्र।

महोदय

विनम्र निवेदन यह है कि मैं इस विद्यालय की नौवीं कक्षा का छात्र हूँ। हमारे विद्यालय का पुस्तकालय अत्यंत समृद्ध है। यहाँ तरह-तरह के विषयों की हज़ारों पुस्तकें हैं। यहाँ नियमित रूप से अनेक समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ मँगवाई जाती हैं पर इनमें हिंदी माध्यम के समाचार पत्र और पत्रिकाओं की संख्या नगण्य है। कभी-कभी एक-दो पत्रिकाएँ मँगवाकर खानापूर्ति कर दी जाती है। यहाँ की पुरानी पत्र-पत्रिकाएँ पढ़कर हमारा जी भर गया है। इससे अब हिंदी माध्यम के छात्र पुस्तकालय आने में रुचि नहीं लेते हैं। हमारे छात्र चाहते हैं कि यहाँ भी चंदा मामा, चंपक, लोट-पोट, बाल हंस, पराग, नंदन, सुमन सौरभ आदि पत्रिकाएँ उपलब्धि कराएं जाएँ।

आपसे प्रार्थना है कि हमारे छात्रों की रुचि देखते हुए हिंदी की उक्त पत्रिकाएँ उपलब्धि कराने का कष्ट करें।

सधन्यवाद

आपका आज्ञाकारी शिष्य

प्रियंका रानी

IX ‘स’, अनु. 20

01 नवंबर 20XX

HOPE MY LETTER IS VERY VERY HELPFUL TO YOU.

PLEASE MARK ME AS A BRAINLIEST AND GIVE ME THANKS.

GOOD BYE

SEE U AGAIN

Similar questions