History, asked by Balluvendra, 1 year ago

What is जी-77 ? Please describe in hindi.

Answers

Answered by alisha345
1
जी-77 विश्व के विकासशील देशों का एक समूह है। संयुक्त राष्ट्र के शेष समूहों की अपेक्षा यह कम मजबूत संगठन है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र में यह विकासशील देशों के हितों की बात रखने वाला सबसे बड़ा गुट है। इसके दफ्तर दुनिया में कई स्थानों पर हैं जिनमें जेनेवा, नैरोबी, रोम, वियेना और वाशिंगटन डीसी प्रमुख हैं। जी-77 के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 77 थी, लेकिन विस्तार के बाद वर्तमान में इसकी कुल सदस्य संख्या 130 हो गई है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को देखते हुए इसका मूल नाम अभी तक कायम रखा गया है। अभी सूडान इस संगठन का नेतृत्व कर रहा है। भारत भी इसका सदस्य है।

जी-77 की स्थापना जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास कॉन्फ्रेंस (यूएनसीटीएडी) के सम्मेलन के पहले सत्र के बाद सभी 77 देशों के ‘ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ द सेवेंटी-सेवन कंट्रीज’ के तहत 15 जून, 1964 को 77 देशों की संयुक्त घोषणा के बाद हुई थी। जी-77 की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अलजीरिया की राजधानी अल्जियर्स में 10-25 अक्तूबर, 1967 को हुई थी।
HOPE IT HELPS!!!

Similar questions