Hindi, asked by meeroxa3619, 1 year ago

Will you please give me hindi essay on;
a) adhunik mobile phones vardan ya abhishap.
b) prakratik aapdayo aur unse bhachaw.
please give receant activites.

Answers

Answered by vansh8359
0
आज दुनिया आपकी मुट्ठी में है। बस क्लिक कीजिए और सब कुछ आपकी आंखों के सामने हाजिर। विज्ञान का एक अद्भुत आविष्कार है- मोबाइल और इसमें भी इंटरनेट सुविधा तो सोने पर सुहागा है। यह एक ऐसा व्यवस्था है जो दुनिया के सभी लोगों को जोड़ने का काम करती है।
इंटरनेटसुविधा न ज्ञान के क्षेत्र में अद्भुत क्रांति ला दी है। समुद्र के भीतर उतरी है या आसमान की सैर कीजिए। अतीत अतीत को जानिए या भविष्य में झांकिये, दुनिया के किसी भी कोने से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो वह यह उपलब्ध है। ज्ञान, विज्ञान, खेल, शिक्षा, संगीत, फिल्म, देश- विदेश के समाचार, मौसम, कला, क्षेत्र की जानकारी यहां मौजूद है। चाहे तो संगीत सुनिए या खेल खेलिए, ज्योतिषी संबंधी जानकारी प्राप्त कीजिए, विवाह करवाना है या नौकरी चाहिए, खरीदारी कीजिए या सामान बेचिए, होटल की बुकिंग करवाइए, है रेल का टिकट लीजिए या बिल चुकाए, इंटरनेट पर आपके लिए सभी सुविधाएं हैं और यह सुविधाएं हमें मोबाइल से ही प्राप्त होती हैं। अपने ज्ञान का विस्तार कीजिए या अपनी जानकारी दूसरों तक पहुंचाए। दूर बैठे लोगों से संपर्क स्थापित कीजिए, उनसे बातचीत कीजिए, उनकी फोटो देखिए। ‌‌'वीडियो कांफ्रेंसिंग' कीजिए। देश विदेश में कहीं भी दाखिला लेना चाहते हैं तो यहीं से फार्म भेजिए। इलाज करवाना है तो घर बैठे अस्पतालों की जानकारी प्राप्त कीजिए और अब तो दूर बैठे बैठे रोगों का इलाज पाइए, डॉक्टर का ऑपरेशन थिएटर तक आने की जरूरत नहीं।
मनोरंजन और ज्ञान विस्तार का इससे अच्छा साधन और क्या हो सकता है, पर इसका दुरूपयोग भी किया जाता है। गुप्त जानकारियों को हासिल करना, अफवाहें फैलाना, धमकियां देना, अशलीलता का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव, पुस्तकों से दूरी आदि इसके दुष्परिणाम ही तो हैं। हमें विज्ञान की इस आधुनिक देन का आदर करते हुए इसके दुरुपयोग के दुष्परिणामों से बचने की चेष्टा करनी चाहिए।
आज इंटरनेट घर घर की जरूरत बन गया है। इसका प्रयोग करने वाले अपनी एक अलग दुनिया बना लेते हैं जिससे धीरे-धीरे वह समाज से अलग-थलग रहने वाले एक भिन्न प्रकार के फोबिया के शिकार हो जाते हैं। यदि इसका प्रयोग नियंत्रित हो या समझदारी से किया जाए तो इसके लाभ हमें निश्चय ही समृद्ध करेंगे।
Similar questions