Hindi, asked by anusha4072, 10 months ago

women empowerment essay in hindi​

Answers

Answered by ayusht600
2

Answer:

भूमिका- महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को उनकी शक्ति, उनकी ताकत और उनकी योग्यता के विषय में बताना है जिससे की वो अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय ले सके। 8 मार्च को अंतराष्टरीय महिला दीवस मनाया जाता है। हर व्यक्ति को खुद से जुड़े हुए फैसले लेने की आजादी होती है। महिला सशक्तिकरण महिलाओं को ऐसी शक्ति देता है जिससे वो समाज में सही स्थान बना सके।

महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता- हमारे भारत देश में जहाँ महिलाओं को एक तरफ देवी की तरह पूजा जाता वही दुसरी तरफ उनके साथ होने वाले अत्याचारों की संख्या कम नही है। कहने को तो महिला और पुरुष बराबर है लेकिन मध्यकाल से लेकर अब तक महिला के जीवन से जुड़े सभी फैसले पुरूष ही करते आए हैं। भारत एक पितृपरधान देश है जहाँ पर सभी निर्णय पुरूषों द्वारा लिए जाते हैं। महिलाओं को उनकी योग्यता के बल पर समान हक दिलाने और पुरुषों को महिलाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता महसूस हुई।

महिला सशक्तिकरण के लाभ- इसके कारण महिलाओं की जिंदगी में बहुत से बदलाव हुए। उन्होंने हर कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू किया है। अब वो अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद कर रही हैं। अब वो अपने हक के लिए लड़ने लगी हैं और धीरे धीरे आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। पुरुष भी अब महिलाओं को समझने लगे है , उनके हक भी उन्हें दे रहें हैं जिनसे वो नाजाने कितने सालों से वंचित थी। मर्द अब औरत के फैसले की इज्जत करने लगे है। हक मांगने से नही मिलता छीनना पड़ता है और औरतों ने अपने हक अपनी काबिलियत से और एक जुट होकर मर्दों से हासिल कर लिए हैं।

” हक के लिए करली जंग की तैयारी।

हम नारी शक्ति है सब पर भारी।”

महिलाओं के हक उठाए गए कदम- महिलाओं को हक दिलाने और लिंग के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए सरकार द्वारा बहुत से कानुन बनाए गए है-

1. समानता का मौलिक अधिकार जिससे की कोई भी लिंग के आधार पर आपसे भेदभाव नहीं कर सकता ।

2. नौकरी के समान अवसर दिए गए है।

3. घरेलू हिंसा रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है।

4. हाल ही में सरकार द्वारा कानून जारी किया गया है कि महिला की मर्जी है कि वो अभी बच्चा चाहती है या नहीं

5.सरकार द्वारा बाल विवाह पर भी रोक लगाई गई है और 18 साल के बाद महिला अपनी पसंद से शादी कर सकती है।

निष्कर्ष- महिला सशक्तिकरण महिलाओं को मजबूती दी है ताकि वो अपने हक के लिए लड़ सके। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। पुरुषों को भी महिलाओं का शोषण करने की बजाय उनके हक उन्हें देने चाहिए।

Answered by Tanishqraj28
1

Answer:

महिला सशक्तिकरण को समझने से पहले सशक्तिकरण को समझना बहुत जरूरी है। सशक्तिकरण से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से होता है जिससे उसमें यह योग्यता आ जाती है जिसमें वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसलों को खुद ले सके।

महिला सशक्तिकरण में भी उसी क्षमता की बात होती है जहाँ पर महिलाएं परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने फैसलों की निर्माता खुद होती है। महिला सशक्तिकरण संसार भर में महिलाओं को सशक्त बनाने की एक मुहीम है जिससे महिलाएं खुद अपने फैसले ले सकें और हमारे इस समाज और अपने परिवार के बहुत से निजी दायरों को तोडकर अपने जीवन में आगे बढ़ सके।

महिला सशक्तिकरण : महिला सशक्तिकरण को बहुत ही आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है। इससे महिलाएँ शक्तिशाली बनती हैं जिससे वो अपने जीवन से जुड़े हर फैसले को खुद ले सकती हैं और अपने परिवार तथा समाज में अच्छी तरह से रह सकती हैं। समाज में महिलाओं के वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण कहलाता है।

महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य होता है महिलाओं को शक्ति प्रदान करना जिससे वे हमारे समाज में पीछे न रह सके और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फैसलें ले सकें तथा गर्व से अपना सिर उठाकर चल सकें। महिला सशक्तिकरण का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है।

Similar questions