India Languages, asked by dhruv4788, 11 months ago

write a paragraph on "योग का महत्तव"

Answers

Answered by kumarlratiyush25
4

भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्या‍त्मिक उन्नत‍ि या शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता व महत्व को प्राय: सभी दर्शनों एवं भारतीय धार्मिक सम्प्रदायों ने एकमत व मुक्तकंठ से स्वीकार किया है।


ववैदिक जैन और बौद्ध दर्शनों में योग का महत्व सर्वमान्य है। सविकल्प बुद्धि और निर्विकल्प प्रज्ञा में परिणित करने हेतु योग-साधना का महत्व सर्वमान्य स्वीकृत है। सविकल्प और निर्विकल्प क्या होता है इसे 'योग दर्शन' में देखें।


वर्तमान युग : आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। आधुनिक मनुष्य को आज योग की ज्यादा आवश्यकता है, जबकि मन और शरीर अत्यधिक तनाव, वायु प्रदूषण तथा भागमभाग के जीवन से रोगग्रस्त हो चला है।


आधुनिक व्यथित चित्त या मन अपने केंद्र से भटक गया है। उसके अंतर्मुखी और बहिर्मुखी होने में संतुलन नहीं रहा। अधिकतर अति-बहिर्मुख जीवन जीने में ही आनंद लेते हैं जिसका परिणाम संबंधों में तनाव और अव्यवस्थित जीवनचर्या के रूप में सामने आया है।


अंतरिक्ष में योग : योग का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है कि मनुष्य जाति को अब और आगे प्रगति करना है तो योग सीखना ही होगा। अंतरिक्ष में जाना है, नए ग्रहों की खोज करना है। शरीर और मन को स्वस्थ और संतुलित रखते हुए अंतरिक्ष में लम्बा समय बिताना है तो विज्ञान को योग की महत्ता और महत्व को समझना होगा।


भविष्य का धर्म : दरअसल योग भविष्य का धर्म और विज्ञान है। भविष्य में योग का महत्व बढ़ेगा। यौगिक क्रियाओं से वह सब कुछ बदला जा सकता है जो हमें प्रकृति ने दिया है और वह सब कुछ पाया जा सकता है जो हमें प्रकृति ने नहीं दिया है।

Answered by luckyaayushi022
3

कहा जाता है कि योग हिंदू धर्म से उत्पन्न हुआ है और आज दुनिया भर में इसका अभ्यास किया जा रहा है। लोगों ने योग के गुणों के बारे में सीखा है और इसे व्यायाम और ध्यान के रूप में स्वीकार किया है। मूल रूप से योग न केवल व्यायाम का एक रूप है बल्कि यह स्वस्थ, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का एक प्राचीन ज्ञान है। यह आंतरिक शांति और आत्मीय ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है।

लोगों को आम तौर पर लगता है कि योग व्यायाम का एक रूप है जिसमें शरीर के हिस्सों को हिलान-डुलाना शामिल है लेकिन योग व्यायाम से बढ़कर है। योग मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक पथ के माध्यम से जीवन जीने की कला है। यह स्थिरता प्राप्त करने और आंतरिक आत्म की चेतना में ध्यान लगाने में सहायता करता है। मन, भावनाओं और शारीरिक आवश्यकताओं के बारे में ज्यादा ना सोचने और दिन-प्रतिदिन जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे करें यह भी सीखने में मदद करता है। योग शरीर, मन और ऊर्जा के स्तर पर काम करता है। योग का नियमित अभ्यास शरीर में सकारात्मक बदलाव लाते हैं जिनमें मजबूत मांसपेशियां, लचीलापन, धैर्य और अच्छा स्वास्थ्य शामिल है।

हमें योग के प्रति धैर्य रखना चाहिए। आम तौर पर लोगों को वजन कम करने के लिए दवा, स्टेरॉयड या सर्जरी के उपयोग की तरह शॉर्टकट पसंद हैं जो स्पष्ट रूप से समय के साथ शरीर पर खराब प्रभाव डालते हैं।

Similar questions