Social Sciences, asked by devendrabeniwal1693, 8 months ago

यूनान के दो महत्वपूर्ण नगर-राज्यों के नाम लिखिए।

Answers

Answered by bhatiamona
6

यूनान के दो प्रसिद्ध नगर राज्यों के नाम एथेंस और स्पार्टा थे।

एथेंस एक धनी और सुसंस्कृत नगर राज्य था। एथेंसवासी लेखक, दार्शनिक, कलाकार और चिंतक होते थे। प्राचीन समय में एथेंस का समाज गुलाम श्रम आधारित था, लेकिन वहां पर लोकतांत्रिक शासन प्रणाली भी थी।

स्पार्टा नगर राज्य यूनान का एक अन्य प्रसिद्ध नगर राज्य था और पूरे यूनान में स्पार्टा की सेना सबसे अच्छी और कुशल मानी जाती थी। एथेंस और स्पार्टा में अच्छी खासी प्रतिद्वंदिता रहती थी।

यूनान यूरोप का एक प्रमुख देश है और यूनानी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता में मानी जाती है। यूनान को पश्चिमी सभ्यता की जन्मस्थली भी कहते हैं। यूनान में ही सुकरात, अफलातून और अरस्तु जैसे महान दार्शनिक उत्पन्न हुए थे। आर्कमिडीज, एरिस्टकार्डस और डेमोक्रेट्स जैसे महान वैज्ञानिक भी हुये।

Answered by Aʙʜɪɪ69
0

यूनान के दो महत्वपूर्ण नगर राज्यों के नाम में है एथेंस , ओलंपिया |

Similar questions