Hindi, asked by faizalmalik4538, 9 months ago

यात्रा-साहित्य के लेखकों में से किन्हीं दो के नाम लिखिए ।

Answers

Answered by shishir303
1

यात्रा साहित्य के दो प्रमुख लेखकों के नाम है...

राहुल सांकृत्यायन और देवेंद्र सत्यार्थी

Explanation:

राहुल सांकृत्यायन हिंदी के एक प्रमुख यात्रा साहित्यकार रहे हैं। वे अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे। उन्होंने यात्रा से संबंधित अनेक साहित्य की रचना की है। उन्हें यात्रा-साहित्य का पितामह कहा जाता है। इन्होंने बौद्ध धर्म पर गहन शोध किया और इसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक अनेक भ्रमण किए। अपने भ्रमणों का वर्णन करके यात्रा साहित्य को समृद्ध किया है।

राहुल सांकृत्यायन की प्रमुख यात्रा संबंधित रचनाओं के नाम हैं...

किन्नर देश की ओर, चीन में क्या देखा, मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा, तिब्बत में सवा वर्ष आदि।

देवेंद्र सत्यार्थी भी हिंदी भाषा के प्रमुख यात्रा साहित्यकार रहे हैं। वह उन्होंने हिंदी के अलावा उर्दू और पंजाबी भाषा में भी साहित्य की रचना की है। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करके अनेक यात्रा साहित्य संबंधी रचनाओं की रचना की। देवेंद्र सत्यार्थी लोकयात्री के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं।

इनकी प्रमुख कृतियों में क्या गोरी का सांवली, रेखाएं बोल उठीं, धरती गाती है, बेला फूले आधी रात, बाजत आवे ढोल आदि हैं।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

कुछ अन्य संबंधित प्रश्न...

‘किन्नर देश में’ के लेखक का नाम?

https://brainly.in/question/13897995

किस क्षेत्र में राहुल सांकृत्यायन 1920 के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे ?

https://brainly.in/question/9159486

Similar questions