English, asked by pari33, 1 year ago

yaad karo kurbani essay with poem

Answers

Answered by Chirpy
2

      हमारी आज़ादी को 70 साल हो गए हैं। हमें अपने वीरों को याद करना चाहिए और उन्हें उच्च सम्मान देना चाहिए। चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुभाष चन्द्र बोस, लाला लाजपत राय, बिपिन चन्द्र पाल, बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गाँधी का हमारी आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समय उन सबको याद करके अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।

      हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारत के वासी, जिसका सब देशों के निवासी आदर करते हैं। हमारा भारत सबसे महान है, उसे दुनिया में एक उच्च स्थान प्राप्त है।

      हमारी स्वतंत्रता हमें अत्यंत प्रिय है। स्वतंत्र होने के कारण हमलोग अपने नए संविधान को गठित कर सके। इसी के कारण हम नागरिकों के अधिकार प्राप्त करने में सफल हुए हैं। समाज में सुधार और सबके लिए सुविधायें उपलब्ध हो पाई है। प्रजातंत्र में लोग देश के शासन के लिए सही व्यक्तियों का चुनाव कर सकते हैं और अपने कार्य सिद्ध करवा सकते हैं।

      यह आज़ादी की लड़ाई के फलस्वरूप हमें प्राप्त हुई है। अनेक भारतीयों ने अपना सुख एवं जीवन त्याग कर हमें यह भेंट दी है। भारत की आज़ादी की लड़ाई में स्त्रियों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें रानी लक्ष्मी बाई और सरोजिनी नायडू का सर्वप्रथम नाम आता है। स्वतन्त्र भारत में हम अपने देश की प्रगति के लिए कार्य कर सकते हैं जो अंग्रेजों के अधीन रहकर करना संभव नहीं था।

 

मेरे वतन के लोगों ,

आँखों में भरकर पानी,

याद करो वीरों की क़ुरबानी।

उन शहीदों को जिन्होंने आज़ादी पाने की ठानी,

गूँज रही है जिनकी इन्किलाब की अमर वाणी,  

वीर झाँसी की रानी,

जिन्होंने दे दी अपने प्राणों की कुरबानी,

पर अंग्रेजों से हार न मानी।



Similar questions