Hindi, asked by divyanshudubeyXA, 21 days ago

यदि आप इस गद्यांश का चयन करते हैं, तो कृपया उत्तर पुस्तिका में लिखें कि आप प्रश्न संख्या 1 में दिए गए गद्यांश- एक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं:-
उपवास रखना केवल धार्मिक विधि-विधान या कर्मकांड का अंग ही नहीं है |उपवास व्रत भारतीय संस्कृति में पूर्ण स्वास्थ्य के सूत्र हैं | ऋतु परिवर्तन के समय व्रत इसलिए रखे जाते हैं कि बदलते मौसम में कई किस्म की बीमारियांँ आती हैं | बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक शक्ति तभी प्राप्त होगी, जब शारीरिक और मानसिक शुद्धता होगी | इसी से संजीवनी शक्ति भी प्राप्त होती है, इससे बल व बुद्धि का बराबर संतुलन बना रहता है | उपवास के दौरान शरीर के पाचन संस्थान को पूर्णरूप से विश्राम मिलता है तथा शरीर में विद्यमान पुराने खाद्य अवशेष तथा दूषित पदार्थ नष्ट होकर मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं | गलत खाद्य पदार्थ ही विजातीय द्रव्य यानी विष का काम करते हैं | इस विष को जब शरीर रोग द्वारा निकालने का प्रश्न करता है, तो भूख स्वत: समाप्त हो जाती है | अतः उस समय उपवास करना अनिवार्य हो जाता है | भोजन लेने से तीव्र निष्कासन - क्रिया रुक जाती है | भूख न रहने पर भोजन न किया जाए तो पूर्ण रूप से शारीरिक सफ़ाई होकर रोग का कारण जड़ समाप्त हो जाता है | उसके पश्चात नियमित तथा उपयुक्त उचित आहार देने पर रोग के लौटने की आशंका नहीं रहती |
निम्नलिखित में से निर्देशानुसार सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
1- व्रत उपवास का ऋतु परिवर्तन से क्या संबंध है ?
क) ये भारतीय संस्कृति के अंग हैं
ख) बदलते मौसम की बीमारियों से बचाते हैं
ग) पाचन संस्थान को विश्राम देते हैं
घ) बल - बुद्धि का संतुलन बना रहता है
2- उपवास स्वास्थ्य के लिए हितकर है, क्योंकि :
क) यह धार्मिक विधि-विधान व कर्मकांड का अंग है
ख) ऐसा करना जीवन के लिए आवश्यक है
ग) बल - बुद्धि का संतुलन बनता है
घ) पाचन संस्थान को विश्राम देकर दूषित पदार्थों को बाहर निकालता है
3- कभी-कभी भूख लगना क्यों समाप्त हो जाती है ?
क) जीवनी शक्ति प्राप्त होने के कारण
ख) पाचन संस्थान को विश्राम मिलने के कारण
ग) तब जब शरीर विजातीय द्रव्य अर्थात विष को रूप द्वारा शरीर से बाहर निकालता है
घ) ऋतु परिवर्तित होने के कारण
4- किस शब्द में 'ईय' प्रत्यय है ?
क) भारतीय
ख) इसलिए
ग) क्रिया
घ) बीमारियांँ
5- प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है :
क) स्वस्थ पाचन क्रिया
ख) ऋतु परिवर्तन में व्रत
ग) उपवास का महत्व
घ) अनिवार्य उपवास​

Answers

Answered by shishir303
0

1- व्रत उपवास का ऋतु परिवर्तन से क्या संबंध है ?

➲ (ख) बदलते मौसम की बीमारियों से बचाते हैं

2- उपवास स्वास्थ्य के लिए हितकर है, क्योंकि :

➲ (ग) बल - बुद्धि का संतुलन बनता है

3- कभी-कभी भूख लगना क्यों समाप्त हो जाती है ?

➲ (ग) तब जब शरीर विजातीय द्रव्य अर्थात विष को रूप द्वारा शरीर से बाहर निकालता है

4- किस शब्द में 'ईय' प्रत्यय है ?

➲ क) भारतीय

5- प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक है :

➲ ग) उपवास का महत्व

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions