Biology, asked by maahira17, 9 months ago

यदि एक द्विरज्जुक डीएनए में 20 प्रतिशत साइटोसीन है तो डीएनए में मिलने वाले एडेनीन के प्रतिशत की गणना कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
11

यदि एक द्विरज्जुक डीएनए में 20 प्रतिशत साइटोसीन है तो डीएनए में मिलने वाले एडेनीन की मात्रा 30% होगी।

Explanation:

इरविन चारगाफ ने परीक्षण के आधार पर बताया कि एडेनीन व थाइमीन तथा  ग्वानीन व साइटोसीन के बीच अनुपात स्थिर व एक दूसरे के बराबर होता है।  

यदि एक द्विरज्जुक डीएनए में नाइट्रोजनीकृत क्षार की कुल संख्या 100 है तो इसमें साइटोसीन की मात्रा 20 % है तो ग्वानीन की मात्रा भी 20 % होगी।

ग्वानीन तथा साइटोसीन की कुल मात्रा 20% + 20% = 40% होगी। इसका तात्पर्य यह है कि एडेनीन व थाइमीन का कुल प्रतिशत 100 - 40 = 60% होगा।

एडेनीन तथा थाइमीन की मात्रा बराबर होती है अर्थात एडेनीन 30% व थाइमीन 30% होगा।

अतः ,एक द्विरज्जुक डीएनए में एडेनीन की मात्रा 30% होगी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (वंशागति के आणविक आधार) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14863836#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्न को नाइट्रोजनीकृत क्षार व न्यूक्लियोटाइड के रूप में वर्गीकृत कीजिए -

एडेनीन, साइटीडीन, थाइमीन, ग्वानोसीन, यूरेसील व साइटोसीन  

https://brainly.in/question/14864812#

यदि डीएनए के एक रज्जुक के अनुक्रम निम्नवत लिखें है- 5'-ATGCATGCATGCATGCATGCATGCATGC-3’  

तो पूरक रज्जुक के अनुक्रम को 5’ →3' दिशा में लिखे।  

https://brainly.in/question/14864852#

Similar questions