Hindi, asked by mamtabeautydey7797, 8 months ago

यद्यपि वह सेनानी नहीं था, पर लोग उसे कैप्टन कहते थे। (सरल वाक्य में बदलिए)

Answers

Answered by bhatiamona
108

Answer:

प्रश्न में दिया गया वाक्य एक मिश्र वाक्य है, इसको को सरल वाक्य में बदलने पर वाक्य इस प्रकार होगा...

मिश्र वाक्य — यद्यपि वह सेनानी नहीं था, पर लोग उसे कैप्टन कहते थे।

सरल वाक्य — सेनानी न होते हुये भी लोग उसे कैप्टन कहते थे।

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है, अर्थात इसमें एक ही उद्देश्य और एक विधेय तथा एक ही क्रिया होती है।

जबकि संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य होते हैं, जो एक योजक द्वारा जुड़े रहते हैं।

मिश्र वाक्य में एक मुख्य वाक्य होता है, शेष उपवाक्य होते हैं, जो मुख्य वाक्य के आश्रित वाक्य कहलाते हैं।

Answered by atul247473
10

Explanation:

सेनानी ना होते हुए भी लोग उसे कैप्टन कहते थे

Similar questions