Geography, asked by levikunaal22841, 9 months ago

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :(i) निम्नलिखित में से कौन जैवमंडल में सम्मिलित हैं : (क) केवल पौधे (ख) केवल प्राणी (ग) सभी जैव व अजैव जीव (घ) सभी जीवित जीव।(ii) उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं? (क) प्रेयरी (ख) स्टैपी (ग) सवाना (घ) इनमें से कोई नहीं (iii) चट्टानों में पाए जाने वाले लोहांश के साथ ऑक्सीजन मिलकर निम्नलिखित में से क्या बनाती है? (क) आयरन कार्बोनेट (ख) आयरन ऑक्साइड (ग) आयरन नाइट्राइट (घ) आयरन सल्फेट (iv) प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान, प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाईऑक्साइड जल के साथ मिलकर क्या बनाती है? (क) प्रोटीन (ख) कार्बोहाइड्रेट्स (ग) एमिनोएसिड (घ) विटामिन

Answers

Answered by nikitasingh79
1

Answer:

(i) सभी जीवित जीव जैवमंडल में सम्मिलित हैं ।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) सभी जीवित जीव सही उत्तर है।

 

(ii) उष्णकटिबंधीय घास के मैदान सवाना नाम से जाने जाते हैं।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) सवाना सही उत्तर है।

 

(iii) चट्टानों में पाए जाने वाले लोहांश के साथ ऑक्सीजन मिलकर आयरन ऑक्साइड बनाती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) आयरन ऑक्साइड सही उत्तर है।

 

 (iv) प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान, प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाईऑक्साइड जल के साथ मिलकर कार्बोहाइड्रेट्स बनाती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) कार्बोहाइड्रेट्स सही उत्तर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :

(i) पारिस्थितिकी से आप क्या समझते हैं ?

(ii) पारितंत्र (Ecological system) क्या है? संसार के प्रमुख पारितंत्र प्रकारों को बताएं।

(iii) खाद्य श्रृंखला क्या हैं? चराई खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण देते हुए इसके अनेक स्तर बताएं।

(iv) खाद्य जाल (Food web) से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित बताए।

(v) बायोम (Biome) क्या है?

https://brainly.in/question/11905710

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(i) संसार के विभिन्न वन बायोम (Forest biomes) की महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन करें।

(ii) जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical cycle) क्या है? वायुमंडल में नाइट्रोजन का यौगिकीकरण (Fixation) कैसे होता है? वर्णन करें।

(iii) पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) क्या है? इसके असंतुलन को रोकने के महत्त्वपूर्ण उपायों की चर्चा करें।

https://brainly.in/question/11905699

Answered by anjalideora63
2

Explanation:

जय मंडल में सम्मिलित हैं

Similar questions