Art, asked by anil248, 11 months ago

10 lines about gandhi ji in hindi

Answers

Answered by BrainlyRacer
5

1-महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

2-महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी व माता का नाम पुतली बाई था।

3-इनका विवाह 15 वर्ष की आयु में हुआ, इनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा था।

4-गांधी जी ने बैरिस्टर बनने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से क़ानून की पढ़ाई की।

5-उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में नागरिक अधिकारों के लिए कठिन संघर्ष किया।

6-गांधी जी, गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

7-गांधी जी लियो टालस्टाय की रचनाओं और गीता से बहुत प्रभावित थे।

8-उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग, सविनय अवज्ञा जैसे आंदोलन किये।

9-गांधी जी ने करो या मरो व अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे प्रसिद्ध नारे दिए।

10-गांधी जी सत्य और अहिंसा के समर्थक थे, वे भारत में रामराज्य की स्थापना चाहते थे।

11-  30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर ह्त्या कर दी।

12-महात्मा गांधी की समाधि आज भी नई दिल्ली के राजघाट में स्थित है।  

13-वे भारत के सच्चे स्वंतंत्रता सेनानी थे, मुझे गर्व है की मैंने गांधी के देश में जन्म लिया।  



anil248: thanku
Answered by prashanth1551
2
मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह(व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।[1]। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं।[2] प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।
Similar questions