1857 के विद्रोह के बारे में चित्रों से क्या पता चलता है? इतिहासकार इन चित्रों का किस तरह विश्लेषण करते हैं?
Answers
1857 के विद्रोह के विषय में अंग्रेजों एवं भारतीयों द्वारा अनेक संबंधित विषयों का चित्रांकन किया गया था? इस तरह के चित्र रेखाचित्र, उत्कीर्णित चित्र, पोस्टर, कार्टून और मुद्रित रूप में उपलब्ध हैं। इस तरह के चित्र चित्रांकन विद्रोह की अलग-अलग छवियां प्रस्तुत करते हैं। इतिहासकारों द्वारा इन चित्रों का विश्लेषण किया गया है।
- चित्रों के संबंध में विश्लेषण करें तो अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ज्यादातर चित्रों में अंग्रेजों को बचाने वाले तथा विद्रोहियों को कुचलने वाले नायकों के रूप में दर्शाया गया है। टॉमस जोन्स बार्कर द्वारा 1859 में बनाया गया चित्र रिलीफ ऑफ लखनऊ इस संबंध में विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
- यह सब जानते हैं कि 1857 में अवध की राजधानी लखनऊ में विद्रोह का सबसे व्यापक असर देखने को मिला था। विद्रोही सैनिकों द्वारा लखनऊ का घेराव कर लिया गया था तब ब्रिटिश कमिश्नर हेनरी लॉरेंस ने सभी ईसाईयों को इकट्ठा कर ब्रिटिश रेजीडेंसी में शरण ली थी। तब रेजिडेंस पर विद्रोहियों ने हमला कर दिया, जिससे हेनरी लॉरेंस की मृत्यु हो गई। बाद में ब्रिटिश अधिकारियों ने सेना को छुड़ाया और विद्रोहियों को हराकर लखनऊ पर अपना अधिकार स्थापित किया। अंग्रेजों ने अपने रेखांकन में इस विषय को ब्रिटिश शासन के प्रतिरोध और निर्विवाद विजय के रूप में दर्शाया है।
- ब्रिटिश रेजीडेंसी से ब्रिटिश रक्षक सेना को बचाने वाले के तीन नायकों का भी चित्रांकन दिखाया गया है, चित्र में नायक जिस स्थान पर खड़े हैं वहां तो पर्याप्त उजाला है लेकिन उसके अगले भाग में परछाइयां और पिछले भाग में टूटी-फूटी ब्रिटिश रेजिडेंस को दिखाया गया है।
- इन चित्रों के रेखांकन का मूल उद्देश्य ब्रिटिश जनता के मन में अपने सैन्य शक्ति के प्रति विश्वास पैदा करना था। अधिकतर चित्रों में यह स्पष्ट किया गया कि संकट समाप्त हो चुका है और विद्रोहियों का दमन किया जा चुका है और अंग्रेज अपनी सत्ता की पुनर्स्थापना कर चुके हैं।
- सैनिक विद्रोह के 2 वर्ष बाद जो जोसेफ नोएल पेटन द्वारा बनाए गए चित्रों में विद्रोह की अवधि में अंग्रेज महिलाएं एवं बच्चों की असहायता को प्रकट किया गया है और महिलाओं एवं बच्चों को एक दूसरे से लिपटा दिखाया गया है और उन्हें असहाय और मासूम दर्शाया गया है। उनके चेहरे के भावों से ऐसा लगता है कि जैसे वे किसी भयानक संकट से पीड़ित हों।
- यद्यपि इन चित्रों में हिंसा का चित्रण नहीं किया गया है, लेकिन अंग्रेज महिलाओं एवं बच्चों की मासूमियत को दिखाकर देखने वाले दर्शक के मन में गुस्से एवं आक्रोश के भाव उत्पन्न करने का प्रयत्न किया गया है। विद्रोहियों को दिखाया तो नहीं है लेकिन उनका उद्देश्य विद्रोहियों को हिंसात्मक एवं बर्बर दिखाना रहा है।
- चित्रों की पृष्ठभूमि में ब्रिटिश सैनिकों को रक्षक के रूप में दर्शाया गया है, चित्रों में अंग्रेज महिलाओं को वीरता की साकार प्रतिमा के रूप में दर्शाया गया है और विद्रोहियों के विरुद्ध संघर्ष की रक्षा के रूप में दर्शाया गया है।
- चित्रों में धार्मिक प्रतीकों का भी उपयोग किया गया है। एक चित्र में बाइबिल को जमीन पर गिरा हुआ दिखाया गया है।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
“विद्रोही और राज” पाठ के अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दियें लिंक्स पर जायें....
बहुत सारे स्थानों पर विद्रोही सिपाहियों ने नेतृत्व सँभालने के लिए पुराने शासकों से क्या आग्रह किया?
https://brainly.in/question/15469129
उन साक्ष्यों के बारे में चर्चा कीजिए जिनसे पता चलता है कि विद्रोही योजनाबद्ध और समन्वित ढंग से काम कर रहे थे?
https://brainly.in/question/15469148
1857 के घटनाक्रम को निर्धारित करने में धार्मिक विश्वास की किस हद तक भूमिका थी?
https://brainly.in/question/15469132
विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए क्या तरीके अपनाए गए?
https://brainly.in/question/15469130
अंग्रेजों ने विद्रोह को कुचलने के लिए क्या कदम उठाए?
https://brainly.in/question/15469151
अवध में विद्रोह इतना व्यापक क्यों था? किसान, ताल्लुकदार और ज़मींदार उसमें क्यों शामिल हुए?
https://brainly.in/question/15469135
विद्रोही क्या चाहते थे? विभिन्न सामाजिक समूहों की दृष्टि में कितना फ़र्क था?
https://brainly.in/question/15469131
एक चित्र और एक लिखित पाठ को चुनकर किन्हीं दो स्रोतों की पड़ताल कीजिए और इस बारे में चर्चा कीजिए कि उनसे विजेताओं और पराजितों के दृष्टिकोण के बारे में क्या पता चलता है?
https://brainly.in/question/15469137
hope it helps
xd
It's too short. Write at least 20 characters to explain it well.