Hindi, asked by ayushraj5732, 8 months ago

•आम के गूदे में गुड़ और चीनी मिलाकर धूप में क्यों सुखाया होगा?
• बाबा ने आमपापड़ बनाने के लिए सबसे पके हुए आम पहले क्यों छाँटे?
• भाइयों ने मामिडी तान्ड्रा कैसे बनाया? अलग-अलग चरण समझाओ।
• तुम्हारे घर में कच्चे व पके हुए आम से क्या-क्या बनाते हैं?
• तुम्हें कितनी तरह के अचार के बारे में पता है? सूची बनाओ तथा कक्षा में साथियों से उस पर बात-चीत करो।

Answers

Answered by shishir303
3

⦿ आम के गूदे में गुड़ और चीनी मिलाकर धूप में क्यों सुखाया होगा?

▬ गुड़ और चीनी को आम के गूदे में मिलाने से आम को खराब होने से बचाते हैं और इनको मिलाकर पूरे मिश्रण को धूप में छुपाने से मिश्रण की नमी भी खत्म हो जाती है। इससे आम के खराब होने की संभावना लंबे समय के लिये खत्म हो जाती है। इसलिए आम के गूदे में गुड़ और चीनी को मिलाकर धूप में सुखाया गया होगा।

⦿ बाबा ने आमपापड़ बनाने के लिए सबसे पके हुए आम पहले क्यों छाँटे?

▬ बाबा ने आम पापड़ बनाने के लिए पके हुए आम इसलिए छांटे, क्योंकि पके हुए आम में रेशे बहुत कम होते हैं। उन से आम पापड़ बनाने में कठिनाई होती। इसलिए बाबा ने पहले पके हुए आम पापड़ अलग छांटे।

⦿ भाइयों ने मामिडी तान्ड्रा कैसे बनाया? अलग-अलग चरण समझाओ।

▬  छोटे भाइयों ने मामिडी तान्ड्रा इस तरह बनाया...

  • उन्होंने पहले पके हुए आम अलग छांटे।
  • फिर उन्होंने आम का गूदा निकाला।
  • आम के गूदे को कपड़े से छान लिया।
  • आम के गूदे में  गुड़ और चीनी को अच्छी तरह से मिलाया।
  • उन्होंने इस मिश्रण की पतली परत चटाई पर फैलाकर धूप में सुखा लिया।
  • अगले दो-तीन दिनों तक उन्होंने यह परत बार-बार चढ़ाई और कुछ दिनों तक सूखने दिया।
  • पूरी तरह सूखने पर उस मोटी सी परत को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया गया।
  • इस तरह मामिडी तान्ड्रा तैयार हो गया

⦿ तुम्हारे घर में कच्चे व पके हुए आम से क्या-क्या बनाते हैं?

▬ हमारे घर में आम से कई तरह की चीजें बनाते हैं जैसे कि...

  • आम का अचार, आम पापड़, मैंगो शेक, आमरस, आम की चटनी आदि

⦿ तुम्हें कितनी तरह के अचार के बारे में पता है? सूची बनाओ तथा कक्षा में साथियों से उस पर बात-चीत करो।

▬ हमें कई तरह के आचारों के बारे में पता है, जो इस तरह हैं....

  • आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार, गोभी का अचार, कटहल का अचार, गाजर-मूली का अचार, लहसुन का अचार, अरबी का अचार आदि।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬  

“खाएँ आम बारहों महीने”  

(पर्यावरण अध्ययन — कक्षा 5, पाठ -4)  

इस पाठ से संबंधित अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंकों पर जायें...  

खाने की किन्हीं दो-तीन चीज़ों के पैकेट देखो।  

• पैकेट पर दी गई जानकारी से हमें क्या-क्या पता चलता है?  

• जब तुम बाज़ार से कोई सामान खरीदते हो तो पैकेट पर लिखी कौन-सी जानकारी देखते हो?  

https://brainly.in/question/16028905  

दिन ब्रेड में बदलाव

छूने से गंध में हैंड लेंस से देखने में रंग में

• पता करो, इस बदलाव का क्या कारण हो सकता है? ब्रेड पर फहूँदी कहाँ से आई होगी?

•अलग-अलग खाना कई तरह से खराब हो सकता है। कुछ खाना जल्दी खराब होता है, तो कुछ देर में। खाना किन कारणों से और किन स्थितियों में जल्दी खराब हो सकता है, उसकी सूची बनाओ।

• दी गई तालिका में एक तरफ़ खाने की कुछ चीजों के नाम हैं और दूसरी तरफ़ उन्हें एक-दो दिन तक खराब होने से बचाने के कुछ घरेलू उपाय। खाने की चीजों का उनके उपाय से लाइन बनाकर मिलान करो।

चीजें घरेलू उपाय

दूध एक कटोरे में डालकर पानी के बर्तन में रखते हैं।

पके हुए चावल गीले कपड़े में लपेटकर रखते हैं।

हरा धनिया उबालते हैं।

प्याज, लहसुन खुले में रखते हैं, नमी से बचाकर।

https://brainly.in/question/16028906

Similar questions