Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया?

Answers

Answered by nikitasingh79
25

उत्तर :  

आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु क्रमांक पर आधारित है, जो परमाणु द्रव्यमान की तुलना में अधिक उपयुक्त आधार है।

इसी कारण मेडलिफ की आवर्त सारणी के निम्न तीनों दोष इससे स्वंय ही दूर हो गऐ -

(१)हाइड्रोजन की स्थिति  : हाइड्रोजन की विशिष्ट गुणों के कारण इसे आवर्त सारणी में सबसे अलग बांय ऊपरी कोने पर रखा गया है।

(२) समस्थानिकों की स्थिति : एक ही तत्व के समस्थानिकों की परमाणु संख्या समान होती है। अतः इन्हें एक ही स्थान पर रखा जाना उचित है।

(३) तत्वों के परमाणु भारों का ग़लत क्रम : आधुनिक आवर्त सारणी में ,जब तत्वों को बढ़ती परमाणु संख्या के आधार पर रखा गया, तब इस दोष का अर्थ ही समाप्त हो गया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।


Similar questions