भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलें कौन-कौन-सी हैं? वर्णन कीजिए।
Answers
Answered by
7
भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत में अनेक फसलों का उत्पादन होता है, जिनमें खाद्यान्न फसलों से लेकर व्पापारिक फसलें और बागानी फसलें तक शामिल हैं। भारत की प्रमुख खाद्यान्न के बारे में वर्णन इस प्रकार है..
- गेहूँ — भारत की मुख्य का खाद्यान्न फसल गेहूं है। ये भारत की प्रमुख रबी की फसल है। ये फसल देश के समशीतोष्ण क्षेत्रों में बोई जाती है। भारत के कुल गेहूं उत्पादन का लगभग 70% पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में होता है। गेहूं के उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है। हरित क्रांति के कारण भारत में गेहूं के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हुई और अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई।
- चावल — यह एक खरीफ की प्रमुख फसल है। इसकी पैदावार उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। भारत में मौसम के अनुसार पूरे वर्ष भर में चावल की तीन फसलें अमन, ओस और बोरों को पैदा किया जाता है। भारत में चावल के उत्पादन का 90% पश्चिमी बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, तमिलनाडु आदि राज्यों में किया जाता है। चावल के उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।
- मक्का — मक्का की फसल चावल के बाद दूसरी सबसे प्रमुख फसल है। इसका उपयोग चारे खाद्यान्न के रूप में किया जाता है। देश में कुल मक्का उत्पादन का लगभग 60% आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा पंजाब में किया जाता है। विश्व में भारत का मक्का उत्पादन में दसवां स्थान है।
- बाजरा — बाजरा का उत्पादन खाद्यान्न और चारे दोनों के लिए किया जाता है। इसकी कृषि गर्म तथा शुष्क जलवायु में की जाती है, इसलिये इसकी खेती जून से अक्टूबर के मध्य की जाती है। इसे 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान तथा 40-60 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता होती है। भारत में राजस्थान में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।
Similar questions
Math,
7 months ago
Math,
7 months ago
Social Sciences,
1 year ago
Geography,
1 year ago
Political Science,
1 year ago