Social Sciences, asked by Ammy2326, 9 months ago

भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में क्रांतिकारियों का क्या योगदान रहा? उल्लेख कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
4

भारत के स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में क्रांतिकारियों के आंदोलन की शुरुआत 19वीं सदी के आरंभ में हुई थी। इन क्रांतिकारी आंदोलनों का केंद्र संयुक्त प्रांत, पंजाब, महाराष्ट्र और बंगाल थे।

महाराष्ट्र में क्रांतिकारी गतिविधियों का आरंभ 1876 ईस्वी में वासुदेव बलवंत फड़के नामक सरकारी कर्मचारी ने किया था। फड़के ने अंग्रेजो के खिलाफ जगह-जगह भाषण दिया और लोगों में जागरूकता फैलाई। बाद में अंग्रेजों ने फड़के को 1879 ईस्वी में गिरफ्तार कर अदन की जेल में भेज दिया जहां 1889 में उनकी मृत्यु हो गई। पुणे के ही दामोदर हरी चापेकर, बालकृष्ण हरी चापेकर तथा वासुदेव हरी चापेकर बंधुओं ने दो अंग्रेज अधिकारियों की हत्या कर दी थी। चापेकर बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें फांसी की सजा दी गई। श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लंदन में 1905 में भारत स्वशासन समिति का गठन किया था और इस समिति से शीघ्र ही वी डी सावरकर, लाला हरदयाल और मदन लाल धींगरा जैसे लोग भी जुड़ गए। विनायक दामोदर सावरकर अर्थात वी डी सावरकर एक क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी थे, उन्होंने इन 1906 में अभिनव भारत की स्थापना की थी, बाद में उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर अंडमान की जेल में डाल दिया जहां उनके जीवन का अधिकांश समय बीता। 1924 में स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें पहले तो रत्नागिरी में नजरबंद किया गया फिर उन्हें रिहा कर दिया गया।

बंगाल में भी क्रांतिकारी आंदोलन का सूत्रपात पी. मिश्रा ने एक क्रांतिकारी संगठन ‘अनुशीलन समिति’ बनाकर किया। जब अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन कर दिया था तो बंगाल में राजनीतिक जागृति उफान पर आ गई और अनेक आंदोलन शुरू हो गए। इन आंदोलनों का उद्देश्य बंगाल के विभाजन को रद्द करवाना ही नहीं बल्कि भारत की स्वराज की प्राप्ति भी था। 1905 में वारिंद्र कुमार घोष ने ‘भवानी मंदिर’ नामक एक पुस्तक की रचना कर क्रांतिकारी कार्यों को संगठित करने की विस्तृत जानकारी दी थी। ‘युगांतर’ और ‘संध्या’ नाम की पत्रिकाओं में भी अंग्रेज विरोधी विचार नियमित प्रकाशित होते रहे। एक अन्य पुस्तक ‘मुक्ति कौन पाथे’ में सैनिकों से भारतीय क्रांतिकारियों को हथियार देने का आग्रह किया गया था।

Similar questions