Social Sciences, asked by hindilearn324, 9 months ago

भारत सरकार की किन्हीं दो प्रमुख परियोजनाओं का विस्तार से वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
1

भारत सरकार द्वारा अनेक बहुउद्देशीय परियोजनाओं का संचालन किया जाता रहा है। भारत सरकार की दो प्रमुख परियोजनाओं का वर्णन इस प्रकार है...

हीराकुंड परियोजना — यह परियोजना उड़ीसा राज्य में उड़ीसा का शोक कही जाने वाली महानदी के तट पर स्थित है। आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ तथा सूखे की समस्या हमेशा बनी रहती है। इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हीराकुंड परियोजना का विकास किया गया और यह परियोजना इस दिशा में बहुत लाभकारी सिद्ध हुई है। हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा बांध है। इसकी लंबाई 4801 मीटर है। इस परियोजना के अंतर्गत सिंचाई की जाती है, विद्युत का उत्पादन और आपूर्ति की जाती है। कृषि व औद्योगिक कार्य संपन्न किए जाते हैं।

दामोदर घाटी परियोजना — यह परियोजना पश्चिमी बंगाल, झारखंड की संयुक्त परियोजना है। यह परियोजना पश्चिम बंगाल का शोक कही जाने वाली दामोदर घाटी नदी के तट पर स्थित है। इस परियोजना का उद्देश्य दामोदर घाटी और उसकी सहायक नदियों के तट पर अनेकों बांध का निर्माण कर पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य में आसपास के क्षेत्रों के विकास करना है।

Similar questions