chitra lekhan hindi me jhande ka please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please please. help me fast pleas. pleas mere Question ko koi delete mat karna ...
![](https://hi-static.z-dn.net/files/dc8/7fdc51f5531668dc21a588c3a137c23b.jpg)
Answers
Answer
प्रत्येक देश का एक राष्ट्रीय झंडा होता है। राष्ट्रीय झंडा देश के सम्मान का प्रतीक होता है। यही कारण है कि हर देश के नागरिक अपने देश के राष्ट्रीय झंडे का न केवल आदर करते हैं, अपितु उसके सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी भी लगा देते हैं। देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय झंडे की मर्यादा का पालन करता है। हमारे देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है। इस झंडे में तीन रंग हैं। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद तथा नीचे हरा रंग है।
इसके बीच में अशोक चक्र बना है। आरंभ में अशोक चक्र के स्थान पर चरखा था। चरखा दोनों ओर से एक समान दिखाई नहीं देता था। इसी कारण बाद में चक्र को राष्ट्रीय झंडे के मध्य रखा गया। झंडे के तीनों रंग प्रतीकात्मक हैं। केसरिया रंग त्याग और वीरता का प्रतीक है। यह हमारे त्याग और शौर्य की गाथा गाता है। झंडे के मध्य सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक है। हमारा देश संसार में शांति व भाईचारे का संदेश फैलाना चाहता है। झंडे का हरा रंग भारत की हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। झंडे के मध्य अशोक चक्र है।