Math, asked by praveenkumar120, 10 months ago

एक बिन्दु A से जो एक वृत्त के केंद्र से 5cm दूरी पर है, वृत्त पर स्पर्श रेखा की लंबाई 4cm है | वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए |

Answers

Answered by nikitasingh79
7

Answer:

वृत्त की त्रिज्या की लंबाई 3 cm है।

Step-by-step explanation:

माना कि एक वृत्त जिसका केंद्र O है । वृत्त के बाहर इसके केंद्र से 5 cm की दूरी पर कोई बिंदु A है।  

दिया है : OA = 5 cm

स्पर्श रेखा की लंबाई,AB = 4 cm

क्योंकि OP त्रिज्या है और PA वृत्त पर स्पर्श रेखा है।

इसलिए, ∠OPA = 90°

अब, समकोण ∆OPA में, पाइथागोरस प्रमेय के द्वारा,

OA² = OP² + PA²

5² = OP² + 4²

25 = OP² + 16

OP²  = 25 – 16

OP² = 9

OP = 3²

∴ OP = 3cm.

अतः, वृत्त की त्रिज्या की लंबाई 3 cm है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

सिद्ध कीजिए की स्पर्श बिन्दु से स्पर्श रेखा पर खींचा गया लंब वृत्त के केंद्र से होकर जाता है|

https://brainly.in/question/12660110

सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त के किसी व्यास के सिरों पर खींची गई स्पर्श रेखाएँ समांतर होती है |

https://brainly.in/question/12660108

Attachments:
Similar questions