Hindi, asked by Aastha9392, 10 months ago

एक महिला और सब्जीवाले के बीच लड़ाई पर 6 लाइनो का संवाद लेखन

Answers

Answered by Sandhyathakur
2
महिला और सब्जीवाले के बीच संवाद

महिला: भैया आलू क्या भाव दिया?
सब्जीवाला: 12 रूपए किलो
महिला: चार किलो तौलना | टमाटर कैसे दिए ?
सब्जीवाला: तीस रूपए किलो
महिला: दाम इतने ले रहे पर दिख अच्छा नहीं रहा एक भी
सब्जीवाला: अब मंडी से यही आ रहा है मैडम | बारिश के समय सब्जी ऐसी ही आती हैं क्या कीजिएगा |
महिला: भिंडी भी कुछ ज्यादा ही हरी है | रंग दिया क्या इन्हें ?
सब्जीवाला: क्या मैडम ये सब हम नहीं करते | टीवी वाले दिखा देते हैं पर हर कोई थोड़े न करता है ऐसा | एकदम ताज़ा है भिंडी दस रुपया में ले लीजिये |
महिला: ठीक है एक किलो दो और टमाटर भी आधा किलो डाल देना | रुक जा मुझे चुनने दे |
सब्जीवाला: सब ताज़ा ही है देख लीजिये |
महिला: यह आज इतने कम ठेले क्यों दिख रहे हैं ?
सब्जीवाला: चुनाव का टाइम है न तो कहा से नज़र आएंगे | अब दिन चढ़ते सड़क पर और सन्नाटा बढेगा |
महिला: हाँ | कितना हुआ पूरा ?
सब्जीवाला: तिहत्तर (73 )
महिला: दो रूपए की मिर्च डाल दे और थोड़ी धनिया पत्ते भी |
सब्जीवाला: दो रूपए में दोनों कहाँ से दें मैडम
महिला: सब होता है दे दो |
सब्जीवाला: चलिए ठीक है अब समेटना ही है सब, ले लीजिये | और कुछ?
महिला: नहीं बस इतना ही | ये लो 75 रूपए |
सब्जीवाला: ठीक
Similar questions