Science, asked by ratnakarpathak6447, 10 months ago

एकलिंगी व द्विलिंगी पुष्प में अन्तर समझाइए।

Answers

Answered by shishir303
3

एकलिंगी पुष्प वा द्विलिंगी पुष्प में अंतर इस प्रकार है...

एकलिंगी पुष्प ⁝ ऐसे पुष्प जिनमें पुंकेसर या स्त्रीकेसर में से केवल एक ही जननांग हो, तो ऐसे पुष्पों को एकलिंगी पुष्प कहा जाता है। एक लिंगी पुष्प दो तरह के होते हैं, जिसमें केवल पुंकेसर होते हैं उन्हें नर पुष्प कहा जाता है और जिनमें केवल स्त्रीकेसर होता है, उन्हें मादा पुष्प कहा जाता है।

जैसे मक्का, पपीता और खीरा एकलिंगी पुष्प के उदाहरण हैं।

द्विलिंगी पुष्प ⁝ ऐसे पुष्प जिनमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों पाये जाते हैं, उन्हें द्विलिंगी पुष्प कहते हैं।

जैसे गुड़हल, गुलाब और सरसों द्विलिंगी पुष्प के उदाहरण हैं।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions