Social Sciences, asked by Jinesh9731, 1 year ago

एन्साइक्लोपीडिया ऑफ साइंसेस के अनुसार औद्योगिक क्रांति का अर्थ बताएँ।

Answers

Answered by shishir303
0

‘इनसाइक्लोपीडिया ऑफ साइंसेस’ के अनुसार औद्योगिक क्रांति आर्थिक और तकनीकी विषय विकास के कारण 18 वीं शताब्दी में वस्तुओं का उत्पादन और अधिक तीव्र हो गया जिसके फलस्वरूप आधुनिक उद्योगवाद का जन्म हुआ जिसे औद्योगिक क्रांति कहा जाता है।

औद्योगिक क्रांति का तात्पर्य उस तरह के परिवर्तनों से है जिसने यह संभव कर दिया कि मनुष्य वस्तु उत्पादन के प्राचीन एवम् पारंपरिक उपायों को त्याग कर आधुनिक उपायों को अपनाकर विस्तृत रूप से कारखानों में वस्तुओं का उत्पादन कर सके।

औद्योगिक क्रांति शब्द का उपयोग सबसे पहले यूरोपीय विद्वानों फ्रांस के जार्जिश मिशले और जर्मनी के काइड्रिक एजेम द्वारा किया गया था। औद्योगिक क्रांति के अनेक सकारात्मक परिणाम निकले जो आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक दृष्टि से अच्छी साबित हुए।

Similar questions