Hindi, asked by bablisingh0706, 10 days ago

एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवनी से हमें क्या शिक्षा मिलती है ​

Answers

Answered by uroojnausheen89
7

Explanation:

समाज के हर वर्ग को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। हम सभी यह जानते हैं कि डॉ. कलाम का आरंभिक जीवन संघर्षो से भरा था। बार-बार विफलता का सामना करने वाले नवयुवक ने हिम्मत का दामन नहीं छोड़ा। जीवन का वह एक अवसर उनके लिए स्वर्णिम बन गया, जिसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता नहीं हुई। देश के शीर्ष राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने वाले हम सबके प्रिय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। स्वाभाविक रूप से शिक्षक कलाम को जब राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया तब वहां भी उन्होंने अपनी विशेष छाप छोड़ी तथा एक सधे हुए राजनेता की भूमिका निभाई। भारत रत्न से अलंकृत पूर्व राष्ट्रपति सदैव जनता के संपर्क में रहे। ग्रामीण भारत में विश्वास रखने वाले डा. कलाम मेरे मन के बहुत करीब हैं। देश के विकास को उन्होंने सदा ग्रामीण जनजीवन के साथ जोड़कर देखा। मिसाइलमैन कलाम ने पृथ्वी, अग्नि जैसी मिसाइलों को विकसित किया, जिसके परिणामस्वरूप हमारा देश सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बना। वहीं दूसरी ओर उनकी आत्म कथात्मक पुस्तकें सदियों तक युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होने कहा था कि सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते। जीवन के अंतिम क्षणों में भी वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वे सदा बच्चों के साथ और उनके आसपास रहना चाहते थे। मुझे सतत कर्म में निरत रहने वाली उनकी यह सक्रिय दृष्टि अनुकरणीय लगती है। हममें से प्रत्येक भारतवासी को आज देश एवं कर्म से प्रेम करने की आवश्यकता है। यही कर्ममय आस्था हमारे देश को ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Similar questions