Hindi, asked by jsjeetu7012, 11 months ago

Essay about lamp in hindi

Answers

Answered by spl2003
2
इंफ्रारेड लैंप से लाल रंग की रोशनी निकलती है। इस उपकरण में उपयोग होने वाला बल्ब लाल रंग की इंफ्रारेड तरंगें उत्पन्न करता है जो बहुत गर्म होती हैं जिसके कारण इस उपकरण को इंफ्रारेड हीट लैंप कहा जाता है। माना जाता है इंफ्रारेड तरंगे शरीर के अंदर 3 से 9 इंच तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में यह तरंगे शरीर के अंदरूनी भाग के इंफेक्शन को भी बाहर की रोशनी से ठीक कर देती हैं। इन्फ्रारेड तरंगे बैक्टीरिया को मारकर इन्फेक्शन को दूर करते हैं और साथ ही कोशिकाओं को भी ठीक करती हैं।

अगर सही मायने में देखा जाए तो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए यह एक उपयोगी उपकरण है। कभी-कभी पुराने ना ठीक होने वाले घाव पर भी इन्फ्रारेड हीट लैंप थेरेपी के द्वारा ठीक किया जाता है। इस उपकरण का बड़ा रूप भी है जिसे फुल इंफ्रारेड सोना(Full Infrared Sauna) कहां जाता है। यह सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप से बहुत ज्यादा गर्म होता है जिसके कारण गर्म सेंसिटिव लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। साथ ही यह सिंगल नियर इंफ्रारेड लैंप से बहुत ज्यादा मूल्य का भी होता है।

Similar questions