Hindi, asked by rangaraoravinu5201, 1 year ago

Essay on earth without trees in Hindi

Answers

Answered by ips541
7
पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्वपूर्ण है जितनी की हमारी साँसे। इन पेड़ो का मानव के ही नहीं बल्कि जीव-जन्तुओ के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है। इन पेड़ो से सब जीवित प्राणी और पशु-पक्षियों को ऑक्सीजन प्रदान करते है। इन पेड़ो से हमारा वातावरण हरा-भरा रहता है। इन पेड़ो के बहुत उपयोग है। ये पेड़ वर्षा का भी कारण बनते है और ये सुखा और बाढ़ रोकने में भी मदद करते है।

Tree

इस पेड़ो से हमे कई तरह के पर्दाथ मिलते है जैसे की रबड़, पुस्तुको के कागज,गोंद, दातुन आदि । इन पेड़ो से हमे कई तरह की जड़ी-बूटियाँ भी मिलती है जो हमारी बिमारियों के लिए उपयोग में आती है । 
ये पेड़-पौधे जानवरो और छोटे जीवो के लिए घर का काम भी करते है। इन पेड़ो के उपयोगो को दखते हुए हम कह सकते है की यह हमारे जीवन के लिए अमूल्य है और इनका मूल्य हम आंक नही सकते।

इन सब उपयोगो को जानते हुए भी आज के समय में हम इन पेड़ो का मूल्य भूलते जा रहे है । हम दिन-प्रतिदिन इन पेड़ो को काटते जा रहे है। पेड़ो का इस तरह कटते रहने से हमारे जीवन में बहुत दुर्प्रभाव पड रहा है। इन पेड़ो के कम होते जाने के कारण मौसम वातावरण में बहुत बदलाव आया है। इनसे हमारी नदिया सूखती जा रही है ।

ये पेड़ हमें उपजाऊ धरती ही नही बल्कि हमारी संस्कृति को भी बचाये रखते है तो हमे इन पेड़ो को कम होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चहिये ताकि अपना वातावरण हरा-भरा रख सके।

Answered by Priatouri
14

यदि पृथ्वी पर पेड़ न हो तो |

Explanation:

पेड़ों का मानव जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ों से हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन गैस मिलती है और यदि पृथ्वी पर ऑक्सीजन गैस ही नहीं होगी तो कोई भी प्राणी सांस नहीं ले पाएगा।  

यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो कोई भी जीव जंतु और मानव जीवित नहीं रह सकेगा। क्योंकि पेड़ पृथ्वी पर मौजूद ऐसे संसाधन है जिनकी सहायता से हम ना केवल ऑक्सीजन बल्कि फल-फूल  लकड़ियां औषधियां आदि भी प्राप्त करते हैं। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो हम अपने भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते। तब ना हमें मांस और ना ही शाक आदि खाने में मिल पाएंगे। क्योंकि पृथ्वी पर मौजूद जंगली जानवर दूसरे जीवो का मांस और शाकाहारी जानवर शाक्य नी पेड़ पौधों पर निर्भर रहते हैं तो यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो छोटे जानवर जीवित नहीं रह पाएंगे जिस कारण मांस की कमी होने पर बड़े जानवर भी भूखे मर जाएंगे।  

यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो पृथ्वी का संतुलन बिगड़ जाएगा और मनुष्य के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं का भी पृथ्वी से नामोनिशान मिट जाएगा।

ऐसे और निबंध पढ़ने के लिए दिए गए लिंक को खोलें

समय अनमोल है या समय का सदुपयोग समय - पर निबंध लिखें

brainly.in/question/9117738

Similar questions